फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman dies after being burnt in fire, dowry death charges to be increased

Amroha News: आग में झुलसी विवाहिता ने तोड़ा दम, दहेज हत्या की धाराएं बढ़ेंगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies after being burnt in fire, dowry death charges to be increased
नौगांवा सादात। ससुराल में आग में झुलसी निशा परवीन (24) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थी। मामले में अब अभियुक्त पति और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं की बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को ही गिरफ्तार पति अकबर उर्फ मोनू को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। पति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। नौगांवा के मोहल्ला बगीची में खायम अब्बास की बेटी निशा परवीन की शादी दो साल पहले कस्बे के ही मोहल्ला अलीपुरा निवासी मोहम्मद अकबर उर्फ मोनू से हुई थी। निशा के पास एक साल का बेटा भी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बीते शनिवार सुबह ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर निशा को आग लगा दी।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंचे मायके वालों को देखकर ससुराल वाले भाग गए थे। मायके वालों ने विवाहिता को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। आरोप है कि ससुराल वालों ने षड्यंत्र के तहत विवाहिता को मारने की साजिश रची। इस मामले में मोहम्मद अकबर उर्फ मोनू, मोहम्मद अली शाहिद, अब्बास अली और जुहैर के खिलाफ दहेज के लिए हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अवधभान भदोरिया ने विवाहिता की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में गिरफ्तार कर अभियुक्त पति मोहम्मद अकबर उर्फ मोनू को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। अब विवेचना में दहेज हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed