फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman died due to quack doctor treatment

Amroha: झोलाछाप डॉक्टर के उपचार से विवाहिता की हुई मौत, लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने जमकर किया हंगामा

Wed, 08 Feb 2023 03:42 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 08 Feb 2023 03:42 PM IST
सार

आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगने से विवाहिता की हालत बिगड़ गई और मंगलवार को विवाहिता की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजन एकत्र हो गए और झोलाछाप के क्लीनिक पर पहुंचकर बुधवार को हंगामा किया। उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Married woman died due to quack doctor treatment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

अमरोहा जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र में झोलाछाप तो उपचार से विवाहिता की मौत हो गई। उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


रहरा थाना क्षेत्र के गांव चीला निवासी विजेंदर ने सोमवार को अपनी पत्नी पूनम (25) ) की तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए आदमपुर क्षेत्र के झोलाछाप के यहां भर्ती कराया था। जिसका उपचार कराया जा रहा था। आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगने से विवाहिता की हालत बिगड़ गई और मंगलवार को विवाहिता की मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत की सूचना से परिजन एकत्र हो गए और झोलाछाप के क्लीनिक पर पहुंचकर बुधवार को हंगामा किया। उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। झोलाछाप पर खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। थानाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी गई है। जल्दी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed