{"_id":"646298a0b690b9b2dd010397","slug":"married-woman-came-out-of-the-house-on-the-pretext-of-taking-medicine-caught-with-lover-in-the-market-jpnagar-news-c-15-1-146449-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दवा लेने के बहाने घर से निकली विवाहिता, बाजार में प्रेमी के साथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दवा लेने के बहाने घर से निकली विवाहिता, बाजार में प्रेमी के साथ पकड़ा
विज्ञापन
अमरोहा। दवा लेने के बहाने घर से निकली पत्नी को प्रेमी के साथ शॉपिंग करते हुए पति ने रंगेहाथ पकड़ लिया। हंगामा बढ़ने पर प्रेमी मौके से फरार हो गया। दंपती में काफी देर तक विवाद होता रहा। विवाद बढ़ता देखकर दुकानदारों व राहगीरों ने समझा बुझाकर घर भेज दिया। कुछ दूर जाने के बाद पति की बाइक से उतरकर पत्नी पैदल रवाना हो गई।
ये घटना रविवार की दोपहर शहर के एक बाजार की है। यहां एक कॉस्मेटिक की दुकान पर महिला कुछ सामान खरीदने पहुंची थी। उसके साथ में प्रेमी युवक भी था। इसी बीच वहां से गुजर रहे पति ने दुकान में काउंटर के बाहर की तरफ खड़ी महिला को पहचान लिया। वह उसकी पत्नी थी। पत्नी के किसी अन्य के साथ होने के शक पर बीच सड़क ही बाइक खड़ी कर वह सीधे दुकान में पहुंच गया। अचानक से पति को सामने खड़े देख वह हड़बड़ा गई। इस बीच मौका पाकर प्रेमी फरार हो गया।
पति ने आरोप लगाया कि पत्नी डॉक्टर से दवा लाने का बहाना बनाकर घर से निकली थी। लेकिन रास्ते में हुई प्रेमी से मुलाकात के बाद दोनों खरीदारी के लिए सीधे बाजार पहुंच गए। इसके बाद बीच सड़क ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाहिता ने जरूरतें पूरी न करने की बात कहते हुए पति पर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। दुकान से भागे युवक को मायके का रिश्तेदार बताकर गुमराह करने का काम भी किया। लेकिन हाथ से छीने गए उसके मोबाइल पर आए संदेशों ने प्रेम प्रसंग का राज खोल दिया। करीब दस मिनट तक बाजार में हंगामा चलता रहा। दुकानदारों व राहगीरों ने बमुश्किल दंपती को समझाकर घर भेजा। कुछ दूर जाने के बाद बाइक से उतरी विवाहिता पति को छोड़कर अकेले ही आगे चली गई।