{"_id":"69558a14780e5448e702f1c0","slug":"married-woman-beaten-up-husband-gives-triple-talaq-over-phone-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-154545-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: विवाहिता के साथ मारपीट, पति ने फोन पर दे दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: विवाहिता के साथ मारपीट, पति ने फोन पर दे दिया तीन तलाक
विज्ञापन
डिडौली। विवाद के चलते माता-पिता के पास रहने वाली विवाहिता के साथ ससुराल वालों ने मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने अपने पति को फोन कर घटना के बारे में बताया तो उसने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। मामले में पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सहसपुर अलीनगर का है। यहां रहने वाली हुस्नेआरा ने दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक पांच साल पहले उसकी शादी मोहज्ज्म हुसैन के साथ हुई थी। फिलहाल हुस्नेआरा अपने माता-पिता के साथ रहती है। आरोप है कि 27 दिसंबर को वह अपनी बेटी का आधार कार्ड बनवाने व जन्म प्रमाण पत्र लेने के लिए अपनी ससुराल गई थी। तभी यहां ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान विवाहिता का पति मोहज्ज्म हुसैन दिल्ली गया हुआ था। लिहाजा हुस्नेआरा ने फोन करके अपने पति को घटना की जानकारी दी तो उसने फोन पर ही तीन तलाक लेकर रिश्ता तोड़ लिया। इस मामले में पीड़ित आने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में नासिर हुसैन, रहाना, मेहनाज, गुलनाज, असादुल, फुरकान, नूर आलम और मोहज्जम हुसैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।