फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman beaten for dowry, forced to have abortion

Amroha News: दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, कराया गर्भपात

Mon, 07 Apr 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 07 Apr 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten for dowry, forced to have abortion
अमरोहा।
विज्ञापन

दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। विवाहिता का गर्भपात भी कराया दिया। आरोप है कि पति ने गाजियाबाद कोर्ट में तलाक के लिए मुकदमा दायर कर दिया। विवाहिता की शिकायत पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी दिवंगत कुंदन सिंह सैनी की बेटी सीमा की शादी 21 मई 2023 को गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी स्नेहांशु के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में 20 लाख रुपये की मांग को लेकर सीमा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। सीमा गर्भवती थी, चार जुलाई 2023 को पति व ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसे गर्भपात करने की दवा खिला दी। जिससे उसका गर्भपात हो गया।
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न हुई तो पति ने बिना बताए गाजियाबाद परिवार न्यायालय में तलाक का मुकदमा दायर कर दिया। 24 फरवरी 2025 को विवाहिता के भाई ने सीमा के ससुराल वालों से तलाक देने का कारण पूछा तो उन्होंने मारपीट की। इसके अगले दिन ससुराल वाले विवाहिता को लेकर उसके मायके आए और साथ रखने से इन्कार कर दिया। साथ ही दहेज की मांग दोहराई। विरोध करने पर मारपीट की। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में पति स्नेहांशु, सास सुनीता सैनी, ससुर सतपाल सैनी, ननद अंकित सैनी, प्रियंका और ननदोई अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed