{"_id":"67351eeee63085dee10ce954","slug":"married-woman-beaten-for-dowry-demand-hot-oil-poured-over-her-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-129162-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दहेज की मांग पर विवाहिता का पीटा, गर्म तेल ऊपर डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दहेज की मांग पर विवाहिता का पीटा, गर्म तेल ऊपर डाला
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। दहेज की मांग पर विवाहिता के साथ मारपीट की गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला पर गर्म तेल भी उड़ेल दिया, जिससे वह झुलस गई। पुलिस ने एसपी के आदेश पर मामले में पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, महिला ने जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
रजबपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की बेटी की शादी 15 जनवरी 2018 को मुरादाबाद के जामा मस्जिद के पास रहने वाले युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। करीब एक साल पहले ससुराल वालों ने जान से मारने की नीयत से महिला के ऊपर सरसों का गर्म तेल डाल दिया था। जिसमें वह झुलस गई। जेठ ने चाकू के बल पर महिला से दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विवाहिता ने मामले की शिकायत पति से की तो उसने कहा कि भाई की बात माननी पड़ेगी। 12 सितंबर की रात पति ने परिजनों के साथ मिलकर विवाहिता के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। छह नवंबर को पति अपने परिजनों के साथ मायके आया और दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।