फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman beaten and thrown out of the house for dowry

Amroha News: दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Sun, 15 Jun 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 15 Jun 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten and thrown out of the house for dowry
मंडी धनौरा (अमरोहा)। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना बछरायूं के गांव फिरोजपुर बगद निवासी पिंकी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले थाना क्षेत्र के गांव पक्खरपुर निवासी चिंकू के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे और पांच लाख रुपये की मांग को लेकर आए दिन उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज करते थे। बीती 10 जून को पति चिंकू, ससुर करन सिंह, देवर रिंकू व मदन ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पिंकी की तहरीर पर पति समेत चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed