{"_id":"6a1745356f1a083624085de3","slug":"married-woman-accuses-brother-in-law-of-rape-and-husband-of-divorcing-her-and-throwing-her-out-of-the-house-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-164655-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: विवाहिता ने जेठ पर दुष्कर्म और पति पर तलाक देकर घर से निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: विवाहिता ने जेठ पर दुष्कर्म और पति पर तलाक देकर घर से निकालने का आरोप
Thu, 28 May 2026 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 28 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। नगर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर पति, जेठ और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता की उसकी शादी सितंबर 2025 में हुई थी। आरोप है कि शादी के पंद्रह दिन बाद ही पति और ससुराल पक्ष ने दहेज को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विवाहिता ने पति पर नशा करने और दहेज का सामान बेचने का भी आरोप लगाया है। आरोप है कि 20 अप्रैल की रात उसके जेठ ने कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पति ने मारपीट की और जान से मारने का प्रयास किया। आरोप है कि बाद में पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता ने महिला थाने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने और जबरन कागजों पर हस्ताक्षर कराने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी से प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन