फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   marriage

दूसरी जाति के दूल्हे की बरात बुलाने के विरोध में जुटी पंचायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
marriage
हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव में दूसरी जाति के दूल्हे की बरात गांव में बुलाने के विरोध में पंचायत का आयोजन किया। युवती व उसके परिजनों को लोगों ने समझाया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। शादी को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

बताते हैं कि क्षेत्र के एक गांव निवासी पिछड़ी जाति से ताल्लुक रखने वाली एक युवती ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से पढ़ाई की थी। इसी बीच युवती का मुजफ्फरनगर क्षेत्र के युवक से संबंध हो गए। दोनों ने शादी के लिए वादे कर लिए। युवक किसी बैंक में मैनेजर बताया जा रहा है। क्षेत्र में अनुसूचित जाति के दूल्हे की पिछड़ी जाति के घर बरात आने की सूचना से क्षेत्र के पिछड़ी जाति से ताल्लुक रखने वाले लोग खफा हैं। उन्होंने पहलेे तो युवती और उसके घरवालों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। दो दिन पूर्व रिश्ते की रस्म भी निभाई जा चुकी हैं। युवती के घरवाले शादी के लिए राजी हैं। इसके विरोध में बुधवार को पिछड़ी जाति के लोगों ने गांव में पंचायत आयोजित की। यहां युवती व परिजनों को शादी रोकने के लिए कहा। शादी की तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं युवती ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचायत कर रहे लोगों को किसी तरह से समझाकर शांत कराया। अभी भी समाज के लोग इस शादी को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। जबकि युवती व उसके परिजन शादी की तैयारियों में पूरी तरह से जुटे हैं।
विज्ञापन

एक गांव में दूसरी जाति के युवक से शादी करने के विरोध में कुछ लोगों ने पंचायत करने का मामला संज्ञान में हैं। लोगों को समझाया गया है कि कोई गलत कदम न उठाएं। मामले में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरपी शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हसनपुर
मैं अपनी घरवालों की मरजी से शादी कर करने जा रही हूं। लेकिन समाज के लोग मुझे ऐसा करने से रोकने की कोशिश रहे हैं। कुछ लोग फोन पर लगातार धमकियां दे रहे हैं। लेकिन पुलिस का पूरा सहयोग मुझे मिल रहा है।
- युवती ( जिसकी शादी होनी है।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed