फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   marriage,amroha,punishment

‘दहेजलोभियों को जेल भिजवाकर ही करूंगा अपनी बिटिया का निकाह’

Tue, 16 May 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 16 May 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
marriage,amroha,punishment
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
बारात नहीं आने से दुल्हन पक्ष तो गमजदा है ही, उससे ज्यादा ग्रामीण चिंतित हैं। एक बेटी की शादी दहेज की मांग के कारण नहीं हुई, बस इसी बात की चिंता में सोमवार को हर कोई डूबा है।
विज्ञापन


इधर लड़की के पिता ने कहा है कि दहेजलोभियों को जेल भिजवाने के बाद ही बिटिया का निकाह करूंगा। पुलिस ने रात में आरोपियों की तलाश में दबिशें डालीं, मगर कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


डिडौली के गांव फत्तेपुर मझरा जिवाई निवासी ताहिर हुसैन की बेटी हिना का रिश्ता वसीम पुत्र मुस्तफा हुसैन निवासी गांव जोई के साथ तय हुआ था। 14 मई को उसकी शादी की तारीख मुकर्रर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते रविवार सुबह लड़की पक्ष बारात का इंतजार कर रहा था, लेकिन पता चला था कि लड़का पक्ष अब बोलेरो गाड़ी, 10 लाख की नगदी व खाने में पशु के मांस की मांग कर रहा है। इसके पूरा होने पर ही बारात आएगी।


ये सुनते ही लड़की पक्ष के लोग दंग रह गए थे। इसके बाद लड़की के पिता ने दूल्हे, उसके पिता, मां सायरा, तीन बहनों के अलावा असलम, नासिर, फहीम पुत्र मुस्तफा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को भी ग्रामीण बेचैन रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed