फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   market open

दोनों ओर की दुकानें खुलीं, बाजारों में आम दिनों की तरह ग्राहक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
market open
अमरोहा। अनलॉक के दूसरे दिन दोनों साइड की दुकानें खुलने के बावजूद बाजार में रौनक दिखी। दोनों तरफ की दुकानें खुलने पर दुकानदार घरों से निकल कर दुकान पर पहुंचे। उनको अधिक संख्या में ग्राहकों के आने का इंतजार था लेकिन, ऐसा कुछ नहीं रहा। ग्राहक रोजमर्रा के सामान की खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने के साथ ही प्रदेश सरकार ने बाजार को कुछ शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दी थी। अनलॉक के पहले दिन यानी एक जून को एक साइड दायीं ओर की दुकानें खुलने पर व्यापारियों ने दोनों ओर की दुकानें खोलने की मांग जिलाधिकारी से की थी। उनको मांगों पर जिलाधिकारी ने दोनों ओर की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी। इस पर व्यापारी खुश हुए और जिला प्रशासन का आभार जताया। दोनों ओर की दुकानें खुलने के बाद व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान की साफ-सफाई की। वे ग्राहकों के आने का इंतजार करते रहे। उनको अनुमान था कि बाजार खुलने पर ग्राहकों की भीड़ आएगी। लेकिन, ऐसा नहीं रहा। ग्राहक आम दिनों की तरह ही बाजार में आए और जरूरत का ही सामान खरीदे। ग्राहक राशन, फल व सब्जी की खरीदारी करते दिखे। बाकी सामानों की दुकानों मसलन, कपड़ा, इलेक्ट्रिक आइटम आदि दुकानों पर ग्राहक न के ही बराबर रहे। बाजार में सामान्य चहल-पहल भी थी।
विज्ञापन

सराफा बाजार में ग्राहकों की संख्या नगण्य रही। इस बाबत व्यापारियों का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि ग्राहक अधिक संख्या में खरीदारी करने को आएंगे लेकिन, जैसा उन्होंने सोचा था वैसा नहीं रहा। जैसे आम दिनों में ग्राहक बाजार में आते हैं वैसे आज भी रहा। उन्हें उम्मीद थी कि इतने समय बाद बाजार व दुकानें खुलने के बाद उनकी बिक्री बढ़ेगी। इस दौरान कुछ दुकानदार निराश भी दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed