फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   many businessmen sent bitter guard

मराठियों की डायबिटीज ठीक करेगा अमरोहा का करैला

Thu, 05 May 2016 01:20 AM IST
कृष्ण कुमार/अमर उजाला/अमरोहा
कृष्ण कुमार/अमर उजाला/अमरोहा Updated Thu, 05 May 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
 महाराष्ट्र की आयुर्वेदिक कंपनियों से बड़े पैमाने पर करैला के आर्डर मिले हैं। कंपनियां डायबिटीज बीमारी में यहां के करेले का इस्तेमाल कर रही हैं। रोजाना करीब ढाई सौ क्विंटल करेला अमरोहा से महाराष्ट्र जा रहा है। अचानक डिमांड बढ़ने से जिले में करैला के दाम में उछाल आ गया है। 
विज्ञापन


अमरोहा जिले में करीब चार सौ एकड़ जमीन पर इस बार करैला सब्जी की पैदावार हुई है। सर्वाधिक करैला बरसाती वैरायटी का उगाया गया है। क्योंकि देखने में यह करैला एक दम हरा होता है और डायबिटीज बीमारी से लड़ने में देसी के बजाय ज्यादा कारगर है।
विज्ञापन


यही कारण है कि पिछले तीन वर्षों में महाराष्ट्र की आयुर्वेदिक कंपनियों का ध्यान अमरोहा के करैला की तरफ आकर्षित हुआ है। इस बार कंपनियों से बड़े पैमाने पर आर्डर मिले हैं। अमरोहा से रोजाना ढाई सौ क्विंटल करैला रोजाना महाराष्ट्र भेजा जा रहा है। करैले की डिमांड बढ़ने से इसके दामों में भी उछाल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजन में कभी चार-पांच रुपये प्रति किलो में बिकने वाला करैला इस बार 17-18 रुपये के हिसाब से सीधे सब्जी उत्पादकों से खरीदा जा रहा है। ट्रांसपोर्ट खर्च और व्यापारियों के कमीशन के कारण कंपनियों को यही करैला 24-25 रुपये प्रति किलो के हिसाब से सप्लाई हो रहा है।

बरसाती करैला की सबसे ज्यादा पैदावार
अमरोहा। करैला दो तरह का होता है। एक करैला थोड़ा छोटा और मोटा होता है। इसे देसी वैरायटी कहा जाता है। लेकिन यह ज्यादा समय नहीं टिक पाता और पीला पड़ने लगता है। अधिकांश पैदावार देसी करैला की ही होती है। इसकी सब्जी कुछ ज्यादा ही लजीज होती है। दूसरे तरह का करैला लंबा और गहरे हरे रंग का होता है।

इसे बरसाती करैला कहते हैं और यह जल्दी खराब नहीं होता है। देखने में सख्त लगने वाला यह करैला जरूरत से ज्यादा कड़वा भी होता है। लिहाजा डायबिटीज से निपटने में बरसाती करैला को ज्यादा कारगर माना गया है। लिहाजा इस बार जिले में बरसाती करैला की बंपर पैदावार हुई है।

सब्जी उत्पादकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
अमरोहा। पिछले वर्ष बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने सिर्फ गन्ना और गेहूं किसानों को ही बर्बाद नहीं किया था बल्कि सब्जी उत्पादक भी बर्बादी की कगार पर आ गए थे। सब्जी की सभी फसले चौपट हो गईं थीं, लेकिन इस बार बरसाती करैला की बंपर पैदावार और महंगे दाम मिलने से सब्जी उत्पादकों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है।

बेमौसम बारिश से फसल को खतरा
अमरोहा। आढ़ती सर्वेश सैनी कहते हैं, सब्जी की पौध काफी नाजुक होती है। ज्यादा पानी फसल को नष्ट कर देता है। यदि मौसम ने बेरूखी दिखाई, तो करैला समेत कई तरह की घरेलू सब्जियों पर संकट खड़ा हो सकता है। 

क्या कहते हैं सब्जी उत्पादक
-आढ़ती सर्वेश सैनी कहते हैं, खाने के साथ-साथ करेला दवाई बनाने के काम में भी लिया जा रहा है। पिछले तीन साल से अमरोहा का करेला महाराष्ट्र जा रहा है। इस बार बड़े पैमाने पर करेला मांगा गया है। रोजाना करीब चार लाख रुपये का करेला अमरोहा से बाहर जा रहा है।


-सब्जी उत्पादक सुरेश सैनी कहते हैं, इस बार सब्जी उत्पादक खुद को आर्थिक रूप से मजबूत महसूस कर रहे हैं। करैला की पैदावार करने वाले उत्पादक काफी खुश हैं। क्योंकि मनमाफिक दाम पर उनका करैला बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed