फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Manure-seed seller shot in dispute over money

रुपयों के विवाद में खाद-बीज विक्रेता को गोली मारी, गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Manure-seed seller shot in dispute over money
अमरोहा। रुपयों के विवाद में खाद-बीज विक्रेता को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से मुरादाबाद रेफर कर दिया है। सीओ और इंस्पेक्टर ने मुआयना किया। घटना के बाद लोगों की भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। गोली दुकानदार की गर्दन में फंसी है। व्यापारी की हालत गंभीर होने के कारण उनकी सर्जरी करने की तैयारी है।
विज्ञापन

यह घटना देहात थानाक्षेत्र में अतरासी रोड की है। क्षेत्र के गांव हुसैनपुरा निवासी दीपक सैनी खाद-बीज की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि दीपक सैनी ने किशनगढ़ गांव निवासी देवेंद्र सैनी के फूफा से कुछ रुपये उधार लिए थे। जिसमें देवेंद्र सैनी बिचौलिया बना हुआ था। कई बार मांगने के बाद भी दीपक सैनी रुपये वापस नहीं कर रहा था। देवेंद्र सैनी पक्ष आरोप है कि दीपक पर ढाई लाख रुपये उधार हैं। जबकि वह केवल 20 हजार रुपये बताता है। इसी बात को लेकर मंगलवार की दोपहर दुकान पर दीपक और देवेंद्र सैनी के बीच कहासुनी हो गई थी। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। तभी देवेंद्र सैनी ने तमंचा निकाल कर दीपक सैनी को गोली मार दी। गोली दीपक के गाल को पार करती हुई गर्दन में जाकर अटक गई है। गोली लगते ही दीपक सैनी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना को अंजाम देकर देवेंद्र भागने लगा। तभी लोगों की भीड़ ने उसके पकड़ लिया। परिजन भी मौके पर आ गए। आनन-फानन में दीपक सैनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संजीव त्यागी जिला अस्पताल पहुंच गए थे। हालत गंभीर देखते हुए दीपक को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया है। बाद में पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

सीओ सदर विजय कुमार राना ने भी मुआयना किया। पुलिस ने आरोपी देवेंद्र को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी देवेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या की कोशिश की एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed