फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mango tree, storm

आम पर आंधी का कहर, भारी नुकसान 

Tue, 24 May 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 24 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
mango tree, storm
अमरोहा जिले के कैलसा क्षेत्र के शेखुपुरा गांव में रविवार रात आई आंधी में गिरा आम। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
 आंधी ने बाग स्वामियों की कमर तोड़ कर रख  दी है। सोमवार की सुबह हुई सीजन की चौथी आंधी ने बाग स्वामियों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। इससे तीस से चालीस प्रतिशत आम की फसल को नुकसान होने का अनुमान है। मंडी में कच्चे आम के ढेर लगे हैं, लेकिन उनका कोई खरीदार नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


आम उत्पादकों को आम की बंपर पैदवार होने की उम्मीद थी। लेकिन, मौसम की मार ने बाग स्वामियों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। चौथी बार आई आंधी ने आम की फसल को चौपट कर दिया है। आंधी से तीस से चालीस प्रतिशत आम की फसल को नुकसान बताया जा रहा है। इस समय आम में गुठली पड़ने लगी है। 15 दिन बाद आम पकना शुरू हो जाएगा। सबसे अधिक दहशरी आम को नुकसान हुआ है। जोकि जेठ के गंगा दशहरे पर आने लगता है। 
विज्ञापन


बाग स्वामी बोले-आंधी से हुआ भारी नुकसान
शेखूपुरा निवासी बाग स्वामी  राणा सिंह गुर्जर ने बताया कि उनके दो सौ बीघा आम का बाग है। सोमवार की सुबह आई आंधी से आम को भारी नुकसान हुआ है। कच्चा आम पेड़ों से झड़ गया है। तीस से चालीस प्रतिशत आम की फसल को नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पापड़ी निवासी बाबू राम शर्मा के 90 बीघे आम का बाग है।  उनका कहना है कि आंधी ने अरमानों पर पानी फेर दिया है। सलेमपुर, कांकर सराय, अकबरपुर  पट्टी, पचौकरा, भजनपुरी, नौगावां सादात, एबजाबाद, ड्योढ़ी वाजिदपुर, हसनपुर आदि स्थानों पर बाग की खेती की जाती है। बाग स्वामियों का कहना है कि अभी आम का पाल नहीं लगाया जा सकता है। आचार आदि में आम का प्रयोग होगा।  

हसनपुर क्षेत्र में आम की फसल को भारी नुकसान
उधर, हसनपुर क्षेत्र में आम के बड़े पैमाने पर खेती की जाती है। सोमवार की सुबह आई आंधी से हसनपुर क्षेत्र में आम की फसल को नुकसान हुआ है। आंधी से आम पेड़ों से टूटकर जमीन पर ढेर लग गए हैं। मंडी में भी आम के खरीदार नहीं पहुंच रहे हैं।  


बयान
आंधी से आम को नुकसान हुआ है। कच्चा आम पेड़ों से गिर गया है। करीब तीस से चालीस प्रतिशत का नुकसान होने का अनुमान है। मौसम का मिजाज अभी बदला हुआ है। आंधी आने की संभावना बनी हुई है।-जयकरण सिंह, पूर्व उद्यान निरीक्षक

आंधी से आम की फसल को नुकसान हुआ है। कमजोर अमिया टूटकर गिर गई हैं। जो आम आंधी में गिर गया है उसका पाल भी नहीं लगाया जा सकता है।
नदीम सिद्दीकी, प्रेसीडेंट मैंगो एक्सपोर्ट एसोसिएशन. उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed