फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mango has become special abroad too, now it will go to Japan

Amroha News: विदेश में भी खास हुआ आम, अब जाएगा जापान

Mon, 02 Jun 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 02 Jun 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Mango has become special abroad too, now it will go to Japan
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले के आम का स्वाद देश ही नहीं, बल्कि विदेशियों के लिए भी खास है। यही वजह है कि विदेशों में यहां के आम को बेहद पसंद किया जाता है। आम की फसल अब लगभग तैयार होने को है। ऐसे में आम के ऑर्डर भी मिलना शुरू हो गए हैं।
खाड़ी देशों के साथ रूस व ब्रिटेन में भी यहां का आम पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई हैं। आम कारोबारियों को फिलहाल 300 टन आम निर्यात के ऑर्डर मिले हैं। वहीं, जापान से भी जल्द ही ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। अमरोहा में बने मैंगो पैक हाउस से भी यहां के निर्यातकों को सहूलियत मिली है।
विज्ञापन

सब्जी उत्पादन के साथ अमरोहा की पहचान एक आम उत्पादक जिले के रूप में भी होती है। जनपद में करीब 12 हजार हेक्टेयर भूमि में आम के बाग हैं। जहां अलग-अलग आम की किस्में पाई जाती हैं। अमरोहा के अलावा नौगांवा सादात व हसनपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में आम के बाग हैं। जनपद के बागों के आम की महक और स्वाद विदेशों में बेहद पसंद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के चलते हर साल दूसरे देशों से आम के ऑर्डर निर्यातकों को मिलते हैं। अमरोहा से सऊदी अरब, कुवैत, दुबई, बहरीन, शारजाह, ओमान, सिंगापुर, मलेशिया, अबुधाबी, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, ईरान, उजबेकिस्तान, इटली, स्पेन, जर्मनी, हालैंड व लंदन तक आम निर्यात किया जाता है। सबसे अधिक मांग खाड़ी देशों से रहती है। रूस, दुबई और ब्रिटेन से करीब 300 टन आम के ऑर्डर मिल चुके है। वहीं, इस बार जापान में भी अमरोहा का आम जाएगा। यहां से जल्द ही ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। आम निर्यातकों की मानें तो अबकी बार भी विदेशों में अमरोहा के आम की धूम रहेगी।
अप्रैल में जापानी टीम ने लिया था मशीन का ट्रायल
मैंगाे पैक हाउस में वीएचटी मशीन को जापानी टीम द्वारा एनओसी मिलने के बाद अब वहां भी आम के निर्यात का रास्ता साफ हो गया है। अप्रैल महीने में एपीडा व जापानी टीम ने मैंगो पैक हाउस में मशीन का ट्रायल किया था। इसके ट्रायल के लिए उस समय आंध्र प्रदेश से 1200 किलो बेगनपल्ली प्रजाति का आम मंगवाया गया था।
300 टन आम का ऑर्डर मिला

आम निर्यातक नदीम सिद्दीकी ने बताया कि आम का बाजार तैयार होने लगा है और ऑर्डर मिलने भी शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही आम निर्यात करने की तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल रूस, ब्रिटेन और दुबई से 300 टन दशहरी, लगड़ा और चौसा आम के ऑर्डर मिले हैं। जिनको भेजे जाने के लिए तैयारी की जा रही है।
कई देशों के ऑर्डर

हसनपुर निवासी आम निर्यातक इशांत सैनी का कहना है कि इस बार अमरोहा व हसनपुर से आम ब्रिटेन, जापान, दुबई के लिए भेजा जाएगा। वहां आर्डर प्राप्त हो रहे हैं। यूरोप के अन्य हिस्सों में भी इस बार जिले के आम भेजने का प्रयास किया जाएगा।
80 रुपये प्रति किलो आता है खर्च

पूरी प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही आम के निर्यात को हरी झंडी मिलती है। अलग-अलग जगहों पर भेजे जाने के लिए निर्यात का खर्च करीब 80 रुपये प्रति किलो तक बैठता है। अधिकांश देशों में हवाई मार्ग से ही आम की खेप पहुंचाई जाती है।

अमरोहा के नियादर मनौटा को भी मिली विदेश में पहचान : अमरोहा में तैयार हुई आम की प्रजाति नियादर मनौटा भी देश-विदेश के लोगों को बेहद पसंद आती है। हसनपुर तहसील के गांव मनौटा में इस प्रजाति को तैयार किया गया था। इसके अलावा दशहरी, चौसा, लंगड़ा, बंबई, फजरी, समर बहिश्त, सुरखा, हुसन आरा, खट्टा व तोतापरी आम भी यहां की पैदावार में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed