{"_id":"61f597de3e0a7b6db909e649","slug":"management-committee-of-kisan-adarsh-inter-college-accused-of-wrongly-conducting-elections-gajraula-news-mbd417388264","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आदर्श इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति पर गलत तरीके से चुनाव कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आदर्श इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति पर गलत तरीके से चुनाव कराने का आरोप
विज्ञापन
किसान आदर्श सोसायटी खादगुर्जर के प्रबंधक और गांव में ही स्थित किसान आदर्श इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के प्रबंधक व कॉलेज के आजीवन सदस्य ने कॉलेज प्रबंध समिति के चुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। कहा है कि प्रबंध समिति ने गलत तरीके और पूर्व प्रबंधक के फर्जी हस्ताक्षर कर 56 सदस्य बनाकर मतदान कराया। चुनाव अधिकारी पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
खाद गुर्जर निवासी जितेंद्र सिंह किसान आदर्श सोसायटी के प्रबंधक और किसान आदर्श इंटर कॉलेज खाद गुर्जर के पूर्व प्रबंधक हैं, जबकि भूपेंद्र सिंह आजीवन सदस्य हैं। दोनों ने कहा है कि उन्होंने किसान आदर्श इंटर कॉलेज के अध्यक्ष व प्रबंधक पर गलत तरीके और कुर्सी मेज देकर प्रबंध समिति का सदस्य बनाने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वादस मंडल मुरादाबाद व कार्यालय सहायक निबंधक फर्म्स सोसायटीज एवं चिट्स मुरादाबाद से की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कॉलेज की प्रबंध समिति के 45 सदस्य हैं, जो उनके कार्यकाल से भी पहले से प्रबंध समिति के चुनाव में प्रतिभाग करते आ रहे हैं। मगर उनके विरोधियों ने 2019 में उनके फर्जी हस्ताक्षर कर सोसायटी में 56 नए सदस्यों को गलत तरीके से बना लिया। इसकी जानकारी उनको सोसायटी रजिस्ट्रार कार्यालय की पत्रावली अवलोकन से हुई। पूर्व प्रबंधक जितेंद्र सिंह की शिकायत को संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वादस मंडल मनोज कुमार द्विवेदी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि पूर्व प्रबंधक के लगाए गए आरोपों और शिकायत की जांच कर लें। साधारण सभा के सदस्यों व किसान आदर्श सोसायटी के प्रबंधक के अनुमोदन से पूर्व बने सदस्यों की वैधता की भी अच्छी तरह से जांच करने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा शिकायत को कार्यालय सहायक निबंधक फर्म्स सोसायटीज एवं चिट्स मुरादाबाद ने भी गंभीरता से लिया। उन्होंने कॉलेज के अध्यक्ष विनीत कुमार को निर्देश दिए थे कि वह आठ फरवरी को साक्ष्यों सहित उपस्थित होकर जितेंद्र सिंह के लगाए गए आरोपों का जवाब दें। जवाब दिए बिना ही दस दिन पूर्व 29 जनवरी को प्रबंध समिति का चुनाव करा दिया गया। निर्मला आर्य को प्रबंधक और नितिन कुमार को अध्यक्ष भी गलत तरीके से बनाया गया। पूर्व प्रबंधक जितेंद्र सिंह व आजीवन सदस्य भूपेंद्र सिंह का आरोप है कि प्रबंध समिति का चुनाव गलत तरीके से कराया गया है। उन्होंने चुनाव अधिकारी पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
उनको जिला विद्यालय निरीक्षक ने चुनाव कराने के आदेश दिए थे। चुनाव करा दिया गया है। दूसरे पक्ष ने गलत सदस्य बनाने का आरोप लगाया था, गलत और सही देखने का काम जिला विद्यालय निरीक्षक का है। उन पर आरोप बेबुनियाद हैं-डा.जीपी सिंह चुनाव अधिकारी प्रबंध समिति किसान आदर्श इंटर कॉलेज खाद गुर्जर गजरौला।
विज्ञापन
कॉलेज प्रबंध समिति में कुल 101 सदस्य हैं। जिन 56 सदस्यों को फर्जी होने की बात कह रहे हैं, वह रजिस्ट्रार द्वारा प्रमाणित हैं। विपक्ष गलत आरोप लगा रहा है-निर्मला आर्य नव नियुक्त प्रबंधक किसान आदर्श इंटर कॉलेज खाद गुर्जर गजरौला।