फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Man sentenced to one year and eight months' imprisonment for theft 21 years ago

Amroha News: 21 साल पहले चोरी के मामले में दोषी को एक साल आठ माह का कारावास

Sat, 11 Oct 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 11 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Man sentenced to one year and eight months' imprisonment for theft 21 years ago
अमरोहा। 21 साल पहले चोरी के मामले में दोषी को कोर्ट ने एक साल आठ महीने छह दिन की सजा सुनाई है। साथ ही 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। फिलहाल दोषी जमानत पर जेल से बाहर था।
विज्ञापन

चोरी की यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव में हुई थी। मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र के मिलक में खलील अहमद का परिवार रहता है। 15 मई 2004 को डिडौली कोतवाली क्षेत्र में खलील अहमद की बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। बाद में पुलिस ने पतेई मझरा निवासी धीरज को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली थी। इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय भेज दिया था।
विज्ञापन

फिलहाल धीरज जमानत पर जेल से बाहर था। इस मुकदमे की सुनवाई न्यायालय में चल रही थी। बृहस्पतिवार को न्यायालय ने मुकदमे में आखिरी सुनवाई की और साक्ष्यों व सबूतों के आधार पर आरोपी धीरज को चोरी के मामले में दोषी कर दिया। साथ ही उसे एक साल आठ महीने छह दिन की सजा सुनाई और 500 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed