फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   man died in suspecious condition

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जहर देकर हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
man died in suspecious condition
हसनपुर (रामपुर)। नगर में रहने वाले व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवारजनों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप उसकी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति पर लगाया है। मौत के बाद परिजन और ग्रामीण शव लेकर कोतवाली पहुंचे। कार्रवाई की मांग को हंगामा किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से कोतवाली क्षेत्र के गांव अहरोला अहमद यार खां निवासी 45 वर्षीय राजू सिंह परिवार के साथ कई वर्षों से नगर के ग्रीन सिटी कॉलोनी में मकान बनाकर रहता था। वह मंडी समिति में सब्जी की आढ़त पर मुंशी का कार्य करता था। रविवार शाम को पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद अचानक राजू की हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए मेरठ में जाया गया। सोमवार दोपहर को मेरठ में चिकित्सक ने उपचार करने से हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद युवक को हसनपुर के निजी अस्पताल लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना से परिवार के लोग और ग्रामीण जमा हो गए। एंबुलेंस में शव रखकर कोतवाली लेकर पहुंचे। कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। मृतक के भतीजे सुनील का कहना है कि चाचा की मौत होने की सूचना मिलने पर हसनपुर पहुंचे तो यहां मालूम हुआ कि उसकी जहर खिलाकर हत्या की गई है। हत्या का आरोप मृतक की पत्नी एवं जान पहचान के एक व्यक्ति पर लगाया है। आरोप है कि जहर खिलाने से पूर्व उसके साथ मारपीट भी की गई थी। इस दौरान कस्बा चौकी इंचार्ज लवनीश चौधरी ने लोगों को समझाकर शांत किया। कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बताते हैं कि मृतक ने अपने पीछे दो बेटी एवं दो बेटे छोड़े हैं। एक बेटी की शादी भी हो चुकी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार का कहना है कि मृतक की पत्नी ने पूछताछ में बताया कि मामूली कहासुनी के बाद पति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हुई। फिर भी शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed