{"_id":"5dfbbab38ebc3e87c20e542b","slug":"man-died-in-accident-jpnagar-news-mbd3334586188","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र में कैलसा-छजलैट रोड पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसके अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
छजलैट थानाक्षेत्र के अनियारी गांव निवासी जितेंद्र पुत्र मलखान सिंह गुरुवार की दोपहर बाइक से कैलसा की ओर जा रहा था। तभी कैलसा से छजलैट की दिशा में जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। खबर मिलते ही परिजनों में अस्पताल में पहुंच गए। इलाज के दौरान जितेंद्र की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चीखते-चिल्लाते परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। एसओ अरिहंत कुमार ने बताया कि जितेंद्र की मौत हो गई है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।