{"_id":"57a248734f1c1b675d2ba63c","slug":"man-dead-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-मिनी ट्रक की टक्कर में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस-मिनी ट्रक की टक्कर में तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 04 Aug 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज की यही बस दुर्घटनाग्रस्त हुई
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर मार्ग पर ग्राम चुचैलाकलां के पास बुधवार सुबह रोडवेज बस और मिनी ट्रक में भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों वाहनों के चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को इलाज के लिए अपने साथ ले गए।
बिजनौर डिपो की एक बस धामपुर से दिल्ली जा रही थी। बस में 25 यात्री सवार थे। सुबह तकरीबन पौने छह बजे बस जब थाना क्षेत्र के गांव चुचैलाकलां पहुंची तो सामने से आ रहे बेकाबू मिनी ट्रक से टकरा गई। भीषण टक्कर में बस पलट गई और चालक साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
बस के पलटते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। इस बीच बस चालक अवनीश (38) पुत्र सत्यप्रकाश निवासी ग्राम तरकौला थाना नूरपुर (जिला बिजनौर) और मिनी ट्रक चालक रामचंद्र पाल (40) पुत्र मिश्रीलाल निवासी धुनपुरी थाना गजरौला (जनपद अमरोहा) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में धामपुर से सवार हुए मोहल्ला बड़वान निवासी प्रमोद अग्रवाल (45) पुत्र आदेश की भी जान चली गई।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से घायलों और मृतकों को सरकारी अस्पताल भिजवाया। वहां एसडीएम और सीओ भी पहुंच गए। यहां घायलों का हाल-चाल जाना। धामपुर से दिल्ली जा रही दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस के परिचालक विपिन की ओर से मिनी ट्रक के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।