Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Man climbed a 100 foot tall tower with a noose around his neck in Amroha

यूपी: अमरोहा में गले में रस्सी का फंदा डाल 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, डेढ़ घंटे तक अटकी रहीं सांसें

Tue, 10 Nov 2026 05:35 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: Akash Dubey Updated Tue, 10 Nov 2026 05:35 PM IST
सार

मंगलवार को 24 वर्षीय अर्जुन नशे में ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने रिश्तेदारों से खतरा बताकर कूदने की धमकी दी। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस और ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा। अर्जुन नशा करने का आदी है।

विज्ञापन
Man climbed a 100 foot tall tower with a noose around his neck in Amroha
मौके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशे की हालत में एक युवक ने मंगलवार को ऐसा कदम उठा लिया कि मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। गले में रस्सी का फंदा डालकर वह करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की इस हरकत से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। रिश्तेदारों से जान का खतरा बताते हुए उसने नीचे उतरने के बजाय टावर से कूदकर जान देने की धमकी दे दी। करीब डेढ़ घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद सीओ और एसओ ने ग्रामीणों की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

घटना हाईवे पर उड्डपीवाला रेस्टोरेंट के पीछे की है। यहां एक मोबाइल कंपनी का करीब 100 फीट ऊंचा टावर लगा है। मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी किसान रामवीर का 24 वर्षीय बेटा अर्जुन वहां पहुंचा और टावर पर चढ़ने लगा। देखते ही देखते वह करीब 50 से 60 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गया। उसके गले में रस्सी का फंदा देखकर आसपास मौजूद लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ तेजपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में सीओ डॉ. प्रदीप कुमार भी पहुंच गए। पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने अर्जुन को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन नशे में होने के कारण वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। वह बार-बार कुछ रिश्तेदारों से खतरा बताते हुए नीचे उतरने से इन्कार करता रहा। साथ ही कूदने की धमकी देकर पुलिस की मुश्किलें बढ़ाता रहा।

विज्ञापन

ऐसे में पुलिस ने जल्दबाजी करने के बजाय धैर्य के साथ उसे समझाने का प्रयास जारी रखा। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद अर्जुन मान गया और सकुशल नीचे उतर आया। उसे सुरक्षित देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि युवक नशा करने का आदी है। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद उसे समझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed