फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   man attempt suside

पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
man attempt suside
गजरौला (अमरोहा)। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद में पति ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर जा पहुंची और शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम यह घटना थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर बुजुर्ग में हुई। गांव निवासी अनुज शर्मा (22) पुत्र दिवंगत तेजपाल शर्मा का शव शाम को उसी के घर में दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार भी मौके पर जा पहुंचे। घर में मौजूद मृतक की मां सुनीता शर्मा ने बताया कि उनके पुत्र अनुज का विवाह लगभग डेढ़ माह पूर्व गांव जेवड़ा शहबाजपुर थाना आदमपुर निवासी प्रीति से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच काफी तनाव था। शुक्रवार को अनुज अपनी ससुराल गया और वहां से अपनी सास को लेकर यहां आ गया। यहां आकर उनकी मौजूदगी में फिर से दोनों के बीच गहमागहमी हुई थी। शनिवार की शाम को उनकी समधन अपनी पुत्री प्रीति को लेकर अपने गांव चली गई। उनके जाने के लगभग आधे घंटे बाद वह किसी काम से अनुज के कमरे में पहुंची तो उसका शव रस्सी के फंदे से झूल रहा था। उनके चीखने-चिल्लाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जवान बेटे की मौत से सुनीता शर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है। पति के जाने के बाद अब बुढ़ापे के सहारे बेटे के भी आत्महत्या कर लेने से उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed