{"_id":"61b258a12187557aa53b0665","slug":"make-golden-card-in-camp-jpnagar-news-mbd41212217","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप लगाकर बनाएं गोल्डन कार्ड, डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंप लगाकर बनाएं गोल्डन कार्ड, डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में अधीनस्थों को निर्देशित करते हुए सभी कार्यदायी संस्थाएं अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर हैंडओवर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में शासन की प्राथमिकताओं और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं, उनका जल्द से जल्द लोकार्पण कर पत्थर स्थापित किया जाए। अधिशासी अभियंता विद्युत क्षेत्र हसनपुर को निर्देश देते हुए कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर आई हुई शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जाए। कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहना चाहिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले माह 29 परसेंट गोल्डन कार्ड बने थे। इस माह भी प्रगति पर सुधार नहीं हो रहा है। कहा कि अधिक से अधिक कैंप लगाकर गोल्डन कार्ड बनाए जाएं। कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए। कोविड-19 वैक्सीनेशन की प्रगति सही की जाए। कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन किये बगैर नहीं रहना चाहिए। बाहर से आए व्यक्तियों की आरटी पीसीआर हर हाल में कराया जाए और उन्हें एक सप्ताह तक क्वारंटाइन रखा जाए। एआर आपरेटिव को निर्देश देते हुए कहा कि धान की खरीद संतोषजनक नहीं हो पा रही है। शिकायत पर कार्यवाही की जाएगी। सभी विभागीय अधिकारी जल्द से जल्द वित्तीय धनराशि का सदुपयोग कर लें और उसका प्रमाण प्रस्तुत करें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ल, जिला विकास अधिकारी प्रदीप यादव, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।