फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Makar Sankranti: A plunge of faith amidst thick fog

मकर संक्रांति : घने कोहरे के बीच लगाई आस्था की डुबकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti: A plunge of faith amidst thick fog
ब्रजघाट में घने कोहरे में मकर संक्रांति पर स्नान को आए श्रद्धालु। - फोटो : GAJRAULA
गजरौला। मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने घने कोहरे में ठिठुरते हुए ब्रजघाट और तिगरी में गंगा में डुबकी लगाई। दोपहर तक कोहरे की अधिकता के कारण इस बार अधिक श्रद्धालु स्नान को नहीं जुटे। हालांकि भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस तिगरी में घाट पर मुस्तैद रही।
विज्ञापन

गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व था। इस दिन गंगा में स्नान का विशेष महत्व है। हालांकि ब्रजघाट और तिगरी में सुबह से ही स्नान का सिलसिला आरंभ हो गया था लेकिन इस बार कोहरे की अधिकता और ठिठुरन के कारण दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम ही रही। जो श्रद्धालुओं आए उन्होंने गंगा में एक डुबकी लगाई और ठिठुरते हुए बाहर निकल आए। घने कोहरे की वजह से बीस मीटर की दूरी पर भी साफ नजर नहीं आ रहा था। ब्रजघाट में गंगा आरती मंदिर के पुजारी मनोज तिवारी ने बताया कि इस बार कोहरा और सर्दी की वजह से ही अधिक श्रद्धालु नहीं आए। यही हाल तिगरी में भी रहा। यहां भी श्रद्धालु कम ही रहे। हालांकि एसपी सुनीति के निर्देश पर इंस्पेक्टर आरपी शर्मा हलके के दरोगाओं के साथ दोपहर तक वहीं मौजूद रहे। पुलिस द्वारा स्नान को आने के लिए कोई रोकटोक नहीं होने के बावजूद कम ही लोग तिगरी पहुंचे। कारण, घने कोहरे और ठिठुरन से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं हो रही थी। दोपहर दो बजे के बाद सूर्य की किरणें फूटी तो कोहरे की चादर छंटी। इससे बावजूद हाड़ कंपाती सर्दी ने पीछा नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

नहीं लगा जाम, ब्रजघाट में पुल पर रेंगे वाहन
गजरौला। इस बार मकर संक्रांति के पर्व पर हाईवे जाम की गिरफ्त में नहीं रहा। हालांकि सुबह को कुछ देर के लिए ब्रजघाट में गंगा नदी के पुल पर वाहन अवश्य रेंगते नजर आए। गुरुवार को काफी घना कोहरा था। हाईवे पर पांच मीटर दूरी पर भी साफ नजर नहीं आ रहा था। यही वजह रही कि ब्रजघाट में गंगा नदी के पुल पर वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे। वहीं हाईवे पर जाम नहीं लगने का मुख्य कारण इस बार श्रद्धालुओं का काफी कम संख्या में आना रहा। ब्रजघाट चौकी इंचार्ज मोहित चौधरी ने बताया कि इस बार पुल को छोड़कर हाईवे पर जाम नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed