फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mahashivratri today, Lord Shiva's Jalabhishek

महाशिवरात्रि आज, भगवान शिव का जलाभिषेक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri today, Lord Shiva's Jalabhishek
अमरोहा हरिद्वार से कांवड़ लेकर गंतव्य की ओर बढ़ते शिवभक्त। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। फाल्गुन कांवड़ पर आस्था का केंद्र हरिद्वार से कांवड़ लेकर कांवड़ियों के लौटने का सिलसिला गुरुवार की देर रात तक चलता रहा। आज (शुक्रवार) महाशिवरात्रि पर शिवभक्त सुबह पांच बजे से मंदिरों में भगवान भोले का जलाभिषेक करेंगे। वहीं, दिनभर भजन और शिव की स्तुति में गीत बजने से वातावरण भक्तिमय हो गया। जलाभिषेक के लिए शिवालय सज गए हैं। पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सीसी टीवी कैमरे से सुरक्षा पर नजर रखी जाएगी। सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी शिवालयों के बाहर मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर शुक्रवार सुबह पांच बजे से जलाभिषेक का सिलसिला शुरू होकर देेेेर रात तक जारी रहेगा। इसके लिए शिवालयों में जलाभिषेक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। गुरुवार को अमरोहा-बिजनौर मार्ग पर कांवड़ियों की कतार लगी रही। अमरोहा से नेशनल हाईवे तक कांवड़िये ही कांवड़िये नजर आ रहे थे। भोले की भक्ति में सब कुछ भूले कांवड़िये तेजी से गंतव्य की ओर बढ़ते दिखाई दिए। नेशनल हाईवे पर भी यही नजारा रहा। कई लोगों ने कांवड़ियों की सेवा के लिए कांवड़ शिविर लगाए। जहां कांवड़ियों का स्वागत कर पुण्य कमाया। देर रात तक कांवड़ियों के गंतव्य के लिए लौटने का सिलसिला जारी रहा। इसके बाद भक्तों ने भगवान भोले का जलाभिषेक करने को शिवालयों के बाहर डेरा डाल दिया। वासुदेव तीर्थ स्थल समेत अन्य कई मंदिरों पर मेले का आयोजन होगा। इसके अलावा क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवालयों पर भंडारे का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन

शाम 5.21 बजे से चढ़ाई जाएंगी खड़ी कांवड़
पंडित आशीष त्रिवेदी ने बताया कि शुक्रवार को महाशिवरात्रि है। सुबह पांच बजे से जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त है। इस दौरान बैठी कांवड़ और जलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद शाम 5:21 बजे से खड़ी कांवड़ चढ़ाई जाएगी। वहीं, महाशिवरात्रि का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूरे दिन जलाभिषेक करने का शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें भगवान भोले का अभिषेक
गंगाजल, दूध, दही, शहद, पुष्प आदि से भगवान शिवशंकर का अभिषेक किया जाए। धूप दीप के साथ ही बेलपत्र, भांग, धतूरा, बैर, चौलाई के लड्डू का प्रसाद शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। भगवान शिव के साथ ही शिव परिवार की पूजा भी करनी चाहिए।

डीएम-एसपी ने मंदिरों का निरीक्षण किया
महाशिवरात्रि में मद्देनजर गुरुवार को डीएम उमेश मिश्र, एसपी डॉ. विपिन ताडा ने वासुदेव तीर्थ मंदिर का निरीक्षण किया। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का हाल जाना। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। यहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। स्पष्ट कहा कि जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं होने चाहिए। मेले में संदिग्धों पर नजर रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed