{"_id":"67b8e0cd9d7df206280de858","slug":"mahashivratri-dhanora-gajraula-road-will-remain-one-way-till-february-26-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-134769-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि : 26 फरवरी तक वनवे रहेगा धनौरा-गजरौला मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि : 26 फरवरी तक वनवे रहेगा धनौरा-गजरौला मार्ग
Sat, 22 Feb 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। कांवड़ियों की सुरक्षा और उनकी राह सुगम बनाने के लिए धनौरा-गजरौला मार्ग वनवे किया जाएगा। शनिवार से यह प्लान लागू हो जाएगा, जो 26 फरवरी तक जारी रहेगा। इंदिरा चौक से धनौरा की ओर जाने वाले वाहनों को खादगुर्जर की ओर से डायवर्ट किया जाएगा। उधर, शुक्रवार शाम पुलिस ने धनौरा की ओर जो वाले भारी वाहनों को रोक दिया।
महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है। इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िये के जत्थे हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने लगे हैं। शनिवार से लौटने वाले शिवभक्तों की संख्या बढ़ने लगेगी। पुलिस ने उनकी सुरक्षा के लिए चौपला से इंदिरा चौक तक बैरिकेडिंग कर दी है। एसआई सहंसरपाल सिंह शुक्रवार सुबह चौकीदार व पुलिसकर्मियों के साथ व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी रहे। उन्होंने बताया कि कोई वाहन या पैदल यात्री कांवड़ियों के मार्ग में न आ सके। इसके लिए बांस लगाए गए हैं। रस्सी बांधी गई है। गजरौला में इंदिरा चौक से कोई भी वाहन धनौरा की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
बछरायूं, धनौरा, चांदपुर, बिजनौर जाने वाले वाहनों को इंदिरा चौक से डायवर्ट कर खादगुर्जर की ओर भेजा जाएगा। उधर, पुलिस ने शुक्रवार शाम गजरौला से धनौरा की ओर जाने भारी वाहनों को रोक दिया। इसके अलावा पुलिस ने लोगों की जानकारी के लिए बैनर भी लगवाया है।