फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Maharishi Valmiki procession started with great pomp

Amroha News: धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा

Wed, 08 Oct 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 08 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Valmiki procession started with great pomp
अमरोहा। शहर में मंगलवार को भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। जगह-जगह लोगों से फूलों से शोभायात्रा का स्वागत किया। इसमें शामिल काली का अखाड़ा और शिव तांडव आकर्षण का केंद्र रहा। उधर, शोभायात्रा की शुरुआत सांसद कंवर सिंह तंवर, पालिकाध्यक्ष शशि जैन व उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज कुमार वाल्मीकि ने की। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

शोभायात्रा की शुरुआत मोहल्ला छोटी भूड़ कुरैशी से हुई। इसके बाद शोभायात्रा तहसील, जट बाजार, बड़ा बाजार, सराफा बाजार, शफातपोता, कोट चौराहा, बटवाल, टीपी नगर, गांधी मूर्ति होते हुए अमरोहा रेलवे स्टेशन के पास वाल्मीकि आश्रम पर आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में श्रीकृष्ण का नृत्य, पंजाब का अखाड़ा, काली का अखाड़ा, शिव का तांडव, महर्षि वाल्मीकि लव कुश को शिक्षा देते हुए, गंगा माता का पानी में डांस, कृष्ण-सुदामा का 56 भोग वितरण, देवा श्री गणेश का नृत्य, हनुमान जी का नृत्य, शंकर पार्वती का नृत्य व अन्य झांकियां शामिल रहीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा में दो बैंड, नासिक ढोल व डीजे भी साथ चल रहे थे। बैंडबाजे वाले धार्मिक धुन बजाते हुए चले रहे थे। इससे माहौल भक्तिमय हो रहा था। शोभायात्रा का जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे। शोभायात्रा में कमेटी के अध्यक्ष शंकर लाल, महामंत्री काले राणा, कोषाध्यक्ष राजू दीवान, चौधरी देशराज मर्दान,अमर कुमार वाल्मीकि, अशोक कुमार ने पगड़ी पहना कर अतिथियों का स्वागत किया। शोभायात्रा में पुरुषोत्तम सरन करोतिया, दयाराम, लल्ला बाबू, शब्द कुमार, रामबाबू, रवि शंकर, अभिनव मरदान, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------

श्री रामायण संकीर्तन मंडल ने किया शोभायात्रा का स्वागत
अमरोहा। श्री रामायण संकीर्तन मंडल की ओर से महर्षि वाल्मीकि के जन्मोत्सव पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा का मंदिर श्री बाबा गंगानाथ पर भव्य स्वागत किया गया। हर साल की तरह इस बार भी मंदिर श्री बाबा गंगानाथ पर संकीर्तन मंडल के पदाधिकारी एकत्र हुए। शोभायात्रा में शामिल पदाधिकारियों का माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान मंडल के अध्यक्ष चैनसुख गोले, महामंत्री अतुल पंडित, कोषाध्यक्ष संदीप रस्तौगी, प्रतुल शर्मा, अमित रस्तौगी, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed