{"_id":"6a46c6daf606820057032a7c","slug":"mahapanchayat-held-in-protest-against-action-taken-against-farmer-leader-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-167286-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: किसान नेता पर कार्रवाई के विरोध में हुई महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: किसान नेता पर कार्रवाई के विरोध में हुई महापंचायत
विज्ञापन
हसनपुर। भाकियू बीआर आंबेडकर के आह्वान पर एक महापंचायत क्षेत्र के मंगरौला में गंगा एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर के नीचे हुई। इसमें बड़ी संख्या में किसान, सपा कार्यकर्ता एवं नेता शामिल हुए। जिसमें समाजवादी पार्टी के नेता और हसनपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे मुखिया गुर्जर ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. दिग्विजय सिंह भाटी पर की गई जिला बदर की कार्रवाई सरासर गलत है।
इस कार्रवाई को वापस लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रशासन ने यदि 15 दिनों के भीतर दिग्विजय भाटी पर हुई कार्रवाई वापस नहीं ली, तो आंदोलन को बाध्य होंगे।
बृहस्पतिवार को आयोजित महापंचायत में मुखिया गुर्जर ने कहा कि दिग्विजय सिंह भाटी किसानों की आवाज उठा रहे थे, इसलिए कुछ राजनीतिक विरोधियों ने अधिकारियों के साथ मिलकर उनके खिलाफ झूठा षड्यंत्र रचा गया। उन पर झूठे मामले दर्ज किए गए। पहले गुंडा एक्ट लगाया गया, फिर जिला बदर किया गया।
विज्ञापन
कहा कि किसानों की जमीनों को औद्योगिक गलियारे के लिए लिया जा रहा है। लेकिन किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिल रहा। जनता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनने पर गरीबों और किसानों पर जुल्म ढाने वाले अधिकारियों से एक-एक पाई का हिसाब लिया जाएगा।
इस दौरान डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम हिमांशु उपाध्याय को सौंपा गया।
इस मौके पर ओमदत्त सिंह गुर्जर, सुरेंद्र लोहिया, वीर सिंह जाटव, मोहित कुमार, आरिफ, गजेंद्र भाटी, विजय सैनी, धर्मपाल यादव आदि मौजूद रहे।