फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Maha Yojana: Wings will be given to the development of the district

महायोजना : जिले के विकास को लगेंगे पंख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Maha Yojana: Wings will be given to the development of the district
अमरोहा। महायोजना 2031 के तहत जिले को नई सौगात मिलने जा रही है। हालांकि, अमरोहा और आसपास के इलाके की तस्वीर बदलने के लिए तैयार हुए प्रस्तावों पर पहले ही मुहर लग चुकी है, लेकिन अब यहां के ढोलक और कॉटन वेस्ट रिसाइकिलिंग व्यापार को विस्तार दिया जाएगा। लखनऊ में महायोजना के अवलोकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अमरोहा के नियोजित विकास पर जोर दिया है। उन्होंने अधिकारियों से वर्चुअल संवाद कर ढोलक और कॉटन वेस्ट व्यापार को सुगम बनाने के लिए महायोजना में शामिल करने की बात कही।
विज्ञापन

अमरोहा की जनता को सुविधाओं की सौगात देने के लिए शासन के निर्देश पर छह महीने पूर्व प्रशासन ने मास्टर प्लान का खाका तैयार किया था। सेंटर फॉर सिम्बायोसिस ऑफ टेक्नोलॉजी एंवायरमेंट एंड मैनेजमेंट (स्टेम) ने अमरोहा शहर, जोया और 35 गांव का जीआईएस आधारित सर्वे किया था। मास्टर प्लान साल 2031 की जनसंख्या को ध्यान में रखकर तैयार किया गया। जिसके मुताबिक शहर की जनसंख्या 2031 में 4 लाख 13 हजार 820 तक पहुंचने का अनुमान है। महायोजना में अकबरपुर पट्टी, मोहम्मदपुर, निजामपुर गवां, मोहम्मदपुर भूड़ा, फाजिलपुर, गुलड़िया, खालकपुर, कलाली, मिलक मोहम्मदी, मकनपुर स्वाद, अमरोहा देहात, दासीपुर, मोहनपुर जानिब समेत 34 गांवों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन

0000

रिंग रोड और पार्क समेत कई प्रस्ताव हैं शामिल
महायोजना में रिंग रोड बनाने की योजना समेत कई प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। वहीं, बच्चों के लिए पार्क, खेल के मैदान बनने के प्रस्ताव हैं। मुख्य सड़क सहित हरित पट्टी के लिए 183.44 हेक्टेयर का क्षेत्र प्रस्तावित है। सड़कें 45 मीटर चौड़ी बनाई जाएंगी। पैदल यात्रियों के लिए पैदल पथ की सुविधा का प्रस्ताव भी रखा गया है। यही नहीं छह महीने पहले आपत्तियों का निस्तारण कर मास्टर प्लान तैयार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000

ढोलक और कॉटन वेस्ट व्यापार को मिलेगा विस्तार
अमरोहा। अमरोहा के लिए पहली बार महायोजना तैयार हो रही है। यहां के भौगोलिक विकास पर तो फोकस किया ही जा रहा है, लेकिन अमरोहा की पहचान ढोलक को भी इसमें शामिल किया जाएगा। दरअसल, सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महायोजना के प्रस्तावों का वर्चुअल अवलोकन किया। अमरोहा से जिलाधिकारी राजेश त्यागी और एसडीएम सुधीर कुमार इसमें शामिल रहे। उन्होंने एक जिला एक उत्पाद में शामिल अमरोहा की ढोलक और डमरू का नाम लेते हुए इसके विस्तार करने के निर्देश दिए। वहीं, कॉटन वेस्ट व्यापार काे विस्तार देने पर जोर दिया। साथ ही इन्हें महायोजना में शामिल करते हुए प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा।
000
मुख्यमंत्री द्वारा अमरोहा के ढोलक और काॅटन वेस्ट व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कहा गया है। साथ ही महायोजना में इन्हें शामिल करते हुए नए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में महायोजना को लेकर जो प्रस्ताव तैयार हुए थे, उन पर मुहर लग चुकी है, लेकिन ढोलक व कॉटन वेस्ट व्यापार पर प्लॉनिंग करते हुए प्रस्ताव तैयार कराए जाएंगे। - सुधीर कुमार, एसडीएम
0000
अमरोहा की पहचान ढोलक से होती है। यहां तीन सौ से अधिक इकाइयां हैं, जहां पर ढोलक व डमरू तैयार होते हैं। मुख्यमंत्री द्वारा इस व्यापार को बढ़ावा देने और महायोजना में शामिल करने की बात से कारोबार से जुड़े लोगों के लिए खुशी की बात है। महायोजना में शामिल होने से इस व्यापार को और बढ़ावा मिलेगा। -शक्ति कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष लकड़ी हस्तकला एसोसिएशन

0000
अमरोहा में कॉटन वेस्ट के छोटी-बड़ी कुल 800 इकाइयां हैं। यहां पर बड़े स्तर पर इसका काम होता है। 30 हजार से अधिक लोग रोजगार भी पाते हैं। महायोजना में इस व्यापार को शामिल करते हुए इसके विस्तार पर यदि मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है तो बहुत बड़ी बात है। इससे व्यापार को व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिलेगा। - रियाज मंजूरी, अध्यक्ष, अमरोहा टैक्स टाइल्स वेस्ट वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed