{"_id":"6830de36bf711ff60d050def","slug":"madrasa-board-results-declared-suleman-khan-becomes-district-topper-in-alim-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-140522-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मदरसा बोर्ड का रिजल्ट जारी, आलिम में सुलेमान खान बने जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मदरसा बोर्ड का रिजल्ट जारी, आलिम में सुलेमान खान बने जिला टॉपर
Sat, 24 May 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 24 May 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की परीक्षा का शुक्रवार को परिणाम घोषित कर दिया गया। जिले में मदरसा बोर्ड में कुल 1281 बच्चे शामिल हुए थे। इसमें 1250 बच्चों ने सफलता हासिल की है। अमरोहा के दारूल उलूम सईदुल मदारिस के आलिम के छात्र सुलेमान खान ने 464 अंकों के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया है।
जिले में मदरसा बोर्ड की परीक्षा का आयोजन जाफरिया इंटर काॅलेज नौगावां सादात, आरएन इंटर काॅलेज अमरोहा व अब्दुला अल अमीन इंटर काॅलेज हसनपुर में किया गया था। जिले के सभी मदरसाें के कुल 1570 बच्चों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। जिसमें 1281 बच्चे शामिल हुए। जिनमें से 1250 बच्चाें ने सफलता हासिल की। जबकि 31 बच्चे अनुत्तीर्ण हुए हैं। आलिम (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षा में सुलेमान खान ने 464 अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी नौशाद हुसैन ने बताया कि जिले का परिणाम अच्छा रहा है।