फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Madrasa Board examinations will be held at seven centers in the district

Amroha News: जिले में सात केंद्रों पर होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Madrasa Board examinations will be held at seven centers in the district
अमरोहा। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2024 में आयोजित होने वाली अरबी फारसी बोर्ड के सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, आलिम, कामिल एवं फाजिल परीक्षा के लिए जिले में सात केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। परीक्षाएं फरवरी माह में प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

जिले में मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं को सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में संपन्न कराया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। जिसमें एसपी, डीआईओएस, बीएसए, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तथा जिले के मदरसा दारुल उलूम इस्लामिया अरबिया चिल्ला के प्रधानाचार्य मुशाहिद हुसैन तथा मदरसा आलिया जाफरिया नौगांवा सादात के प्रधानाचार्य कौकब मुजतबा सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे। परीक्षा की प्रथम पाली में 1295 तथा द्वितीय पाली में 1266 छात्र-छात्राएं सहित कुल 2561 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

-----

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
1--अल अमीन अब्दुल्ला इंटर कालेज हसनपुर
2--मदरसा आलिया जाफरिया नौगावां सादात
3---शौहरत इंटर कालेज नौगावां सादात
4--फरीदी इंटर कालेज नौगावां सादात
5--बीकेएम इंटर कालेज ग्राम फत्तेहपुर अब्बू जोया
6--आले अहमद गर्ल्स इंटर अमरोहा
7--रहमानी नसीम इंटर कालेज अमरोहा
---------

जिले में मदरसा बोर्ड परीक्षा के लिए सात केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षाओं को संपन्न कराया जाएगा।
- विष्णु प्रताप सिंह, डीआईओएस
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed