{"_id":"61aa7c37d97a9d68a2432df0","slug":"madhya-ganga-canal-the-issue-of-compensation-amount-in-the-negotiations-regarding-land-acquisition-jpnagar-news-mbd4114779164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीन अधिग्रहण को लेकर वार्ता में मुआवजे की रकम को लेकर फंसा पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीन अधिग्रहण को लेकर वार्ता में मुआवजे की रकम को लेकर फंसा पेच
विज्ञापन
अमरोहा कलेक्ट्रेट में अधिकारियों से वार्ता के दौरान मौजूद किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक?
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। मध्य गंगा नहर के अधूरे हिस्से के लिए जमीन अधिग्रहण का मामला किसान नेताओं और अधिकारियों की वार्ता की दूसरी बैठक में भी नहीं सुलझ सका। अब मुआवजे की रकम को लेकर पेच फंसा गया है। जबकि किसान जमीन का चार गुना से अधिक रकम मांग रहे हैं। जबकि अधिकारी किसानों द्वारा मांगे गए मुआवजे की राशि को अधिक बता रहे हैं, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच तीसरी बाद छह दिसंबर को बैठक होगी। जिसमें जमीन के विवाद को सुलझाने की कोशिश की जाएगी।
जिले में मध्य गंगा नहर के लिए कई जगहों पर नहरों का संजाल बिछाया जा रहा है। ताकि किसानों के खेतों की सिंचाई में फायदा मिल सके। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह के पहल के बाद जमीन के अधिग्रहण में तेजी आई है। हालांकि उन्होंने किसानों की सहमति से जमीन लेने के निर्देश दिए हैं।
इसके तहत शुक्रवार को दूसरी बार कलक्ट्रेट सभागार में किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रशासनिक अफसरों ने बातचीत की हुई। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा कि किसानों को मुआवजे में कमी बर्दाश्त नहीं होगी। प्रशासन ज्यादती नहीं करें, हम सभी लोग किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। अपर आयुक्त प्रशासन बीएन यादव ने कहा कि नहर के पूरा होने से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि किसान घबराए नहीं उनके अनुसार जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इस दौरान एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी राजीव राज, एसडीएम विजय शंकर, एसडीएम अरुण कुमार आदि रहे।