फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   madarsa student injured in attack

मदरसे में सो रहे नर्सरी के छात्र की गर्दन काटी,गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
madarsa student injured in attack
गजरौला। मदरसे में साथियों के साथ सो रहे नर्सरी के छात्र की गर्दन पर छुरी से हमला किया गया। जाग होने पर साथी उसे गोद में उठाकर प्रिंसीपल के कक्ष में ले गए। घायल को गजरौला में निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। वहीं एक छात्र ने अंधेरे में बरामदे में एक युवक के दिखाई देने की बात कही है। आईजी रमित शर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर छात्रों एवं शिक्षकों से बातचीत की। पुलिस ने मदरसे के बावर्ची और एक छात्र समेत कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद में हाईवे किनारे स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया अहले सुन्नत फैजूल उलूम रहमानिया में यह वारदात हुई। गांव लिसड़ई बुजुर्ग निवासी शाकिर का दस वर्षीय पुत्र अदनान यहां नर्सरी का छात्र है और मदरसे के हास्टल में रहकर ही पढ़ाई कर रहा है। बताते हैं सुबह सवेरे लगभग चार बजे वह मदरसे के कमरा संख्या तीन में अपने साथियों के साथ सो रहा था। अचानक ही चार बजे उसकी चीख सुनकर साथियों की आंख खुल गई। किसी ने उसकी गर्दन पर छुरी से वार किया था। गर्दन से बुरी तहर खून बह रहा था। आनन-फानन में साथी उसे गोद में उठाकर वहीं अपने कक्ष में सो रहे प्रिंसीपल मौलाना राहिद के पास ले गए और उन्हें जगाया। तब तक वहां जाग हो चुकी थी। लहूलुहान अदनान को गजरौला में एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। वहीं सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर डीके शर्मा भी आ पहुंचे। कुछ देर बाद एसपी डा. विपिन ताडा, एएसपी अजय प्रताप सिंह, सीओ मोनिका यादव के साथ ही फोरेंसिक टीम, सर्विलांस और स्वाट टीम भी आ गई। प्रधान और पूर्व ब्लाक प्रमुख हाजी मुुमताज अली भुट्टों भी आ पहुंचे। वारदात की जानकारी होने पर वहां भीड़ लग गई थी। मदरसे में मौजूद स्टाफ ने पुलिस को बताया कि वहीं पढ़ने वाले छात्र उवैस ने एक अनजान शख्स को अंधेरे में बरामदे में खड़ा देखा था। स्टाफ ने पुलिस को बताया कि छत से चढ़कर नीचे उतरे हमलावर ने ही मासूम अदनान पर जानलेवा प्रहार किया होगा। पुलिस ने बारीकी से घटना स्थल का निरीक्षण किया और छात्रों तथा स्टाफ से बातचीत की। कुछ देर बाद ही आईजी रमित शर्मा भी वहां आ पहुंचे। देर शाम इंस्पेक्टर डीके शर्मा ने बताया कि घायल बालक की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। इन्हीं पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। घटना का राज मदरसे की चहारदीवारी के भीतर ही छिपा हुआ है। इसे बाहर लाने के लिए पुलिस काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. विपिन ताडा, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed