फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Machines of blood component separation unit gathering dust for four months

Amroha News: चार महीने से धूल फांक रहीं ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट की मशीनें

Thu, 11 Jan 2024 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 11 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Machines of blood component separation unit gathering dust for four months
अमरोहा। दो साल से जिला अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट तैयार करने की कवायद चल रही है। चार महीने से यूनिट की सभी मशीन धूल फांक रही हैं। लेकिन लाइसेंस नहीं मिलने के कारण मरीज और तीमारदारों की उम्मीद पर पानी फिरा हुआ है। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी मरीज और तीमारदार मेरठ-मुरादाबाद की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। सेपरेशन यूनिट के लिए दिल्ली से लाइसेंस नहीं मिलने के कारण समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगीं मशीनों में सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर दिए हैं। ब्लड बैंक कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। ताकि मरीजों को अमरोहा में ही प्लेटलेट्स मिल सके। इसके बाद भी मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। दरअसल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की क्षमता 300 यूनिट ब्लड रखने की है। औसतन प्रतिदिन 15-20 यूनिट ब्लड की यहां खपत होती है। लोगों की सहूलियत को देखते हुए सरकार ने ब्लड बैंक के पीछे ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट स्थापित करने का फैसला लिया था। शासन से मंजूरी मिलने के बाद पहले बिल्डिंग का निर्माण कार्य भी पूरा हुआ। सभी मशीनें लग चुकी हैं। उम्मीद थी कि इस साल से खून की एक यूनिट से प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, पीआरबीसी (पैक्ड रेड ब्लड सेल) और क्रॉयोप्रेसीपिटेट तैयार किए जा सकेंगे। जिससे एक यूनिट खून से चार अलग-अलग मरीजों की जान बचाई जा सके। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। चार महीने से यूनिट में लगी मशीनें धूल फांक रही हैं। यूनिट की लाइसेंस प्रक्रिया चल रही है। यूनिट के चालू नहीं होने के कारण गंभीर बीमार मरीजों को प्लेटलेट्स नहीं मिल पा रही हैं। तीमारदार मरीजों को लेकर मेरठ- मुरादाबाद और दिल्ली की दौड़ लगाने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन


यूनिट पूरी तरह तैयार है। फिलहाल लाइसेंस की प्रक्रिया चल ही है। लाइसेंस मिलते ही यूनिट को चालू कर दिया जाएगा। जिसके बाद यहीं पर मरीजों को प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, पीआरबीसी और क्रॉयोप्रेसीपिटेट मिल सकेंगे। -डॉ. प्रमोद कुमार, प्रभारी, ब्लड बैंक जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed