{"_id":"571fbfa14f1c1bf631a91adc","slug":"maarpeet","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिड़ गए गुरुजी,हथियार चले, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिड़ गए गुरुजी,हथियार चले, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
मारपीट में घायल उमेश पाल सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी गांव आरिकपुर माफी, थाना रहबपुर ने पुलिस को बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर खुर्द में प्रधानाध्यापक हैं। दोपहर करीब ढाई बजे खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय गजरौला आए थे।
इसी दौरान स्पष्टीकरण से संबंधित अभिलेख लेकर राघवेंद्र सिंह पुत्र हरगोविंद सिंह ग्राम आरिकपुर माफी भी वहां आ धमके। आरोप है कि, आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर धारदार हथियार से सिर पर वार कर दिया। इसमें वह लहूलुहान हो गए।
बाद में जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उधर, दूसरे पक्ष के ब्लॉक संसाधन केंद्र गजरौला के ब्लॉक सह समंवयक जयवीर सिंह ने तहरीर दी है कि, करीब साढ़े 12 बजे वह कार्यालय पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय बांसली, प्रधानाध्यापक उमेश पाल मुबारकपुर, सहायक अध्यापक लखमिया, अध्यापक राजीव कुमार (गंगेश्वरी) तेज आवाज में बातचीत कर रहे थे। टोकने पर गाली-गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया।
विज्ञापन
जान से मारने की धमकी दी। कस्बा चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार गौतम का कहना है कि उमेश पाल सिंह की तहरीर पर राघवेंद्र सिंह के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर छानबीन की जा रही है।