फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   maarpeet

अस्पताल में शराब पीने से टोका तो दौड़ाकर पीटा

Fri, 20 May 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 20 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
maarpeet
मारपीट
बचाव को आए दो अन्य कर्मचारियों के साथ भी हाथापाई की। सफाई कर्मी के पीछे-पीछे ओपीडी में घुसे दबंगों ने यहां तोड़फोड़ की। सामान उठाकर फेंक दिया। इससे पहले ही अस्पताल का स्टाफ मौके पर पहुंच पाता, दबंग फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन



शहर के मोहल्ला कुरैशी बड़ी भूड़ का रहने वाला मिथुन वाल्मीकि पुत्र राजेश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदा सफाई कर्मचारी है। बृहस्पतिवार की सायं करीब छह बजे वह अस्पताल परिसर में झाडू लगा रहा था, तभी एक कार अस्पताल में आकर रुकी। कार में से पांच युवक बाहर निकले और दवा वितरण खिड़की के सामने मरीजों के बैठने के लिए बने स्थान पर बैठकर शराब पीने लगे। मिथुन ने जब उन्हें टोका, तो वह आग बबूला हो गए और सफाई कर्मचारी को गाली देने लगे।
विज्ञापन


विरोध किया, तो उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। जान बचाकर ओपीडी में घुसा तो दबंग पीछे-पीछे ओपीडी में घुस गए और सारा सामान उठाकर फेंक दिया। तोड़फोड़ भी की। सफाई कर्मचारी यहां से बचकर सड़क की तरफ भागा, तो उसे वहां भी पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेक्नीशियन संदीप और अन्य कर्मचारी नदीम ने मिथुन को बचाने का प्रयास किया, तो दबंगों ने उनके साथ भी हाथापाई की। मारपीट की सूचना पर इससे पहले अस्पताल का स्टाफ मौके पर पहुंच पाता, दबंग कार समेत मौके से फरार हो गए। सरेआम कर्मचारियों के साथ मारपीट होने से अस्पताल के स्टाफ में रोष फैल गया। अस्पताल प्रभारी डा.इदरीस घायल कर्मचारियों को लेकर कोतवाली पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।


सरकारी अस्पताल में घुसकर शराब पीना और टोकने पर सफाई कर्मचारी को पीटने की घटना से स्वास्थ्य कर्मचारियों में उबाल आ गया। उन्होंने आपातकालीन सेवा ठप कर दी और आरोपियों की गिरफ्तारी कर हड़ताल पर रहने की एलान कर दिया। डा.इदरीस ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारी पर हमला हुआ है। जब तक हमलावर गिरफ्तार नहीं हो जाते हड़ताल जारी रहेगी।

जिस कार से दबंग सरकारी अस्पताल आए थे। भागते वक्त इस कार का नंबर संदीप ने नोट कर लिया था। एआरटीओ विभाग की वेबसाइट पर जाकर जब कार के नंबर की खोज की गई, तो यह किसी प्रियंका नाम की महिला के नाम दर्ज निकली।


कर्मचारी के साथ मारपीट मामले की तहरीर मिल गई है। घायल को मेडिकल के लिए भेजा या है। रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
-शैलेंद्र प्रताप गौतम निरीक्षक, कोतवाली सदर
कुछ युवक सरकारी अस्पताल में बैठकर शराब पी रहे थे। संविदा सफाई कर्मचारी ने टोका, तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की है। हमलावरों की गिरफ्तारी तक स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।
-डा.इदरीस प्रभारी सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed