{"_id":"5da5f9b78ebc3e93bb4c74c6","slug":"luteri-dulhan-jpnagar-news-mbd325889040","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर-नकदी लेकर लुटेरी दुल्हन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर-नकदी लेकर लुटेरी दुल्हन फरार
विज्ञापन
लुटेरी दुल्हन का विवाह नामा
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूखालू (अमरोहा)। पांच दिन पहले घर में आई नई नवेली दुल्हन लुटेरी निकली। ससुरालियों को कढ़ी चावल में मिलाकर नशे की गोली खिला दी। ससुरालियों के बेेसुध होने पर लुटेरी दुल्हन जेवर, नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गई। सुबह होश में आने पर ससुरालियों को दुल्हन की करतूत की जानकारी हुई। हालांकि परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा निवासी रामवीर पुत्र यादराम मजदूरी करता है। रामवीर ने उत्तराखंड के जिला पौड़ी गढ़वाल उत्तरकाशी निवासी युवती प्रियंका पुत्री मंगल सिंह से मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी कर 11 अक्तूबर को गांव लाया था। घर में आई नई नवेली दुल्हन को लेकर परिवार में खुशी थी। वहीं दुल्हन को देखने के लिए गांव और रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहा। परिजनों ने बताया सोमवार रात दुल्हन ने ससुरालियों को कढ़ी चावल खिलाए। रामवीर के मुताबिक रात 11 बजे तक पूरा परिवार सही हालत में सोया हुआ था, लेकिन रात किसी समय दुल्हन दो मोबाइल, सोने चांदी के आभूषण और साढ़े चार रुपये लेकर फरार हो गई। मंगलवार की सुबह जब आंख खुली तो दुल्हन घर में नहीं थी। काफी तलाश के बाद भी कहीं पता नहीं चल सका। लुटेरी दुल्हन के खिलाफ पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।
इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - आरपी शर्मा, कोतवाल, हसनपुर