{"_id":"5d9e273f8ebc3e93b532cd1b","slug":"lovers-cut-the-neck-to-see-their-in-objectional-poses-jpnagar-news-mbd3251800133","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक हालत में देखने पर प्रेमी युगल ने काटी थी मुस्कान की गर्दन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक हालत में देखने पर प्रेमी युगल ने काटी थी मुस्कान की गर्दन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। गजरौला क्षेत्र के गांव पपसरा खादर में खेत पर चारा लेने गई किशोरी की गर्दन काटकर हत्या की कोशिश गांव के ही प्रेमी युगल ने की थी। किशोरी ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। गांव में बदनामी के डर से वारदात को अंजाम दिया। दोनों किशोरी को मरा समझकर छोड़ फरार हो गए थे। पुलिस ने प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बुधवार को एएसपी अजय प्रताप सिंह ने हत्या की कोशिश का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पपसरा खादर निवासी लियाकत अली की 12 वर्षीय बेटी मुस्कान कक्षा छह की छात्रा है। वह सोमवार की सुबह करीब 11 बजे खेत पर चारा लेने गई थी। तभी वह अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। चचेरे भाई इरफान ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। देर शाम मुस्कान हाजी प्यारे खां के गन्ने के खेत में लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। उसके गले पर फावड़े से वार किया गया था। फावड़ा भी घटनास्थल पर पड़ा मिला।
एसपी डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर पुलिस ने हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की। सीओ मोनिका यादव के निर्देशन में टीम गठित की गई। वारदात का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस की विवेचना के दौरान बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ। एएसपी के मुताबिक गांव के ही एक युवक के युवती से अवैध संबंध थे। वारदात के पहले मुस्कान ने खेत में दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसने इसकी शिकायत घर करने की बात कही। जिससे प्रेमी युवक आपा खो बैठा। बदनामी के डर से उन्होंने उसकी हत्या करने की पटकथा लिख डाली। खेत में ही फावड़े से उसकी गर्दन पर वार कर लहूलुहान कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बुधवार को आरोपी आदिल और नाजिस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।