फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lover couple rented Nikah in a shop outside the police station

Amroha News: थाने के बाहर दुकान में प्रेमी युगल का कराया निकाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Lover couple rented Nikah in a shop outside the police station
नौगांवा सादात। तीन दिन पहले घर से भागा प्रेमी जोड़ा नौगांवा सादात थाने में पहुंच गया। खुद को बालिग बताते हुए एक साथ जीने मरने की बात कही। दोनों परिवारों की सहमति के बाद थाने के बाहर ही दुकान में बैठकर निकाह कर दिया गया। जिसके बाद प्रेमी युगल शादी के बंधन में बंधकर घर चला गया।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवक-युवती तीन दिन घर से भाग गए। दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक और युवती की बिरादरी अलग-अलग थी, इसलिए परिवार के लोग इसके खिलाफ थे। लिहाजा, दोनों तीन दिन पहले घर से भाग निकले। युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई करने का मन बना लिया।
विज्ञापन

जब इसकी भनक प्रेमी-युगल को लगी तो शुक्रवार को दोनों नौगांवा सादात थाने पहुंच गए। यहां पुलिस को जाकर अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताया। पुलिस कर्मियों ने भी दोनों को समझने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने। लिहाजा, पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने में बुला लिया। थाने में काफी देर तक बहसबाजी चलती रही। दोनों के परिजन अगल-अलग बिरादरी के होने के चलते समाज में बदनामी होने की दुहाई देने लगे। लेकिन, प्रेमी युगल ने शादी नहीं करने पर जान देने की बात कही दी। काफी गहमागहमी के बाद आखिरकार दोनों के परिजन शादी के लिए सहमत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद नौगांवा सादात कस्बे से मौलाना को बुला लिया गया और थाने के सामने दुकान पर बैठकर दोनों का निकाह करा दिया। इसके बाद प्रेमी-युगल खुशी-खुशी घर चले गए। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं दी गई है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed