{"_id":"6663257bc99b28b2720161e2","slug":"lover-couple-got-married-in-shop-outside-police-station-in-amroha-2024-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोस्ती, प्यार और शादी: घर से भागे... पुलिस से गुहार लगाई, परिवार भी झुका; थाने के बाहर दुकान में हुआ निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्ती, प्यार और शादी: घर से भागे... पुलिस से गुहार लगाई, परिवार भी झुका; थाने के बाहर दुकान में हुआ निकाह
Fri, 07 Jun 2024 08:51 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 07 Jun 2024 08:51 PM IST
सार
अमरोहा में एक प्रेमी युगल अपने घर से भाग गया। युवक और युवती अलग अलग बिरादरी से थे। जिसके बाद दोनों ने थाने में जाकर पुलिस से गुहार लगाई।
विज्ञापन
शादी का सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नौगांवा सादात में तीन दिन पहले घर से भागा प्रेमी जोड़ा नौगांवा सादात थाने में पहुंच गया। खुद को बालिग बताते हुए एक साथ जीने मरने की बात कही। पुलिस को समझाने पर भी नहीं माने। लिहाजा, दोनों के परिजनों को बुला दिया गया। दोनों परिवारों की सहमति के बाद थाने के बाहर ही दुकान में बैठकर निकाह कर दिया गया। जिसके बाद प्रेमी युगल शादी के बंधन में बंधकर घर चला गया।
विज्ञापन
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवक-युवती तीन दिन घर से भगा गए। दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक और युवती की बिरादरी अलग-अलग थी, इसलिए परिवार के लोग इसके खिलाफ थे।
विज्ञापन
लेकिन, प्रेमी युगल ने एक साथ जीने मरने की कसम खा रखी थी। लिहाजा, दोनों तीन दिन पहले घर से भाग निकले। जिसके बाद युवती के परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई करने का मन बना लिया।
विज्ञापन
लेकिन, जब इसकी भनक प्रेमी-युगल को लगी तो शुक्रवार को दोनों नौगांवा सादात थाने पहुंच गए। यहां पुलिस को जाकर अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताया। पुलिस कर्मियों ने भी दोनों को समझने का प्रयास किया। लेकिन नहीं माने। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने में बुला लिया।
थाने में काफी देर तक बहसबाजी चलती रही। दोनों के परिजन अगल-अलग बिरादरी के होने के चलते समाज में बदनामी होने की दुहाई देने लगे। लेकिन, प्रेमी युगल ने शादी नहीं करने पर जान देने की बात कही दी। काफी गहमागहमी के बाद आखिरकार दोनों के परिजन शादी के लिए सहमत हो गए। जिसके बाद नौगांवा सादात कस्बे से मौलाना को बुला लिया गया और थाने के सामने दुकान पर बैठकर दोनों का निकाह करा दिया। इसके बाद प्रेमी-युगल खुशी-खुशी घर चले गए। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों की ओर से कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं दी गई है।