{"_id":"6a49615972e9578c9206b2d9","slug":"lover-caught-while-visiting-his-girlfriend-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-167430-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पकड़ा
विज्ञापन
डिडौली। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती आखिरकार निकाह में बदल गई। सालभर पहले सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में आए युवक और युवती ने साथ रहने की इच्छा जताई तो दोनों परिवारों के बीच दो दिन तक पंचायत चली। आखिरकार परिजनों की सहमति बनने पर शनिवार को पंचायत की मौजूदगी में दोनों का निकाह करा दिया गया।
मामला डिडौली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां का रहने वाला युवक दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। करीब एक वर्ष पहले उसकी पहचान पास के गांव की युवती से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। इन दिनों मुहर्रम के अवसर पर युवक छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। बताया गया कि बृहस्पतिवार शाम युवती ने उसे मिलने के लिए अपने घर बुलाया। युवक वहां पहुंचा तो युवती के परिजनों ने दोनों को एक साथ देख लिया। हालांकि किसी तरह की मारपीट नहीं की गई, लेकिन युवक से पूछताछ के बाद उसके परिजनों को भी बुला लिया गया। इसके बाद गांव में दोनों पक्षों की मौजूदगी में पंचायत हुई। चूंकि युवक और युवती दोनों बालिग थे और एक-दूसरे से निकाह करने की इच्छा जता रहे थे, इसलिए पंचायत में इस पर विचार-विमर्श किया गया। करीब दो दिन तक चली बातचीत के बाद दोनों परिवार निकाह के लिए राजी हो गए। शनिवार को गांव में पंचायत की मौजूदगी में दोनों का निकाह करा दिया गया। निकाह के बाद दोनों परिवारों में सहमति बन गई और नवदंपती को शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया। गांव में यह मामला दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।