{"_id":"6269986030378c037d5e87b7","slug":"loudspeakers-were-removed-from-the-shrines-after-the-instructions-of-the-government-hasanpur-news-mbd426202534","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन के निर्देश के बाद धर्मस्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन के निर्देश के बाद धर्मस्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकर
विज्ञापन
धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के शासन के आदेश के मद्देनजर उप जिला अधिकारी सुधीर कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र पांडे के नेतृत्व में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए कई स्थानों पर ग्रामीणों ने खुद ही स्वेच्छा से लाउडस्पीकर उतार दिए।
हसनपुर कोतवाली के गांव आगापुर में दो मंदिरों एवं दो मस्जिदों से ग्रामीणों ने लाउडस्पीकर स्वेच्छा से उतार दिए। थाना पुलिस से रहरा ने बुधवार को क्षेत्र के रहरा दौरारा बुरावली, मदारीपुर, सुतावली, बांसका सहित 28 गांव से मंदिर और मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर उतारे गए है। थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि धर्मगुरु एवं गांव के ग्रामीणों ने स्वेच्छा से धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर स्वयं उतार लिए गए। पुलिस द्वारा की गई लाउडस्पीकर उतारने की कार्यवाई में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई।
पुलिस के साथ धर्मगुरुओं ने ग्रामीणों से आपस में सौहार्द बना कर एकजुट रहते हुए शांति से रहने की अपील की।