{"_id":"5d2ce03a8ebc3e6cb12e9755","slug":"lottera-injured-in-firing-at-amroha-jpnagar-news-mbd315126464","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी लूटते समय साथियों की गोली से बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी लूटते समय साथियों की गोली से बदमाश घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूूरो
अमरोहा। देहात थाना क्षेत्र के मोड़ी जाट गांव में हथियार बंद बदमाशों ने मवेशी चोरी कर लिए। आहट होने पर ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। तभी एक गोली साथी बदमाश को लग गई। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। बदमाश की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
देहात थाना क्षेत्र के मोड़ी जट गांव निवासी जबर सिंह पेशे से किसान हैं। रविवार की रात करीब साढ़े तीन बजे बारिश हो रही थी। वह परिवार के साथ घर के अंदर सोए हुए थे। तभी तीन हथियार बंद बदमाश वहां पहुंचे और उनकी एक भैंस चोरी कर ली। आहट होने पर जबर सिंह की आंख खुल गई। बदमाशों को देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। एकाएक ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों ने बदमाशों को ललकारा और एक बदमाश को घेर लिया। तभी अन्य दो बदमाशों ने साथी को बचाने के लिए ग्रामीणों पर फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की गई। इस दौरान साथियों की एक गोली बदमाश के कंधे में जा लगी। गोली लगते ही बदमाश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। एक साथी के पकड़े जाने पर अन्य दो बदमाश भैंस को छोड़कर भाग गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष किरनपाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने भी मौका मुआयना किया। घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष किरनपाल सिंह ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान जनपद संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव हरथला निवासी इफ्तेखार के रूप में हुई है। उसके अन्य दो साथियों का पता लगाया जा रहा है। वहीं किसान जबर सिंह की तहरीर पर इफ्तेखार और दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।