फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lord Shri Ram killed Ravana and ended the evil

Amroha News: प्रभु श्रीराम ने रावण का वध कर किया बुराई का अंत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Lord Shri Ram killed Ravana and ended the evil
अमरोहा।
विज्ञापन

जिलेभर में शनिवार को विजयीदशमी का पूर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर के जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के दशहरा मैदान पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। देखते ही देखते पुतले धू-धूकर जल उठे। इस दौरान सतरंगी आतिशबाजी की छटा देखने लायक थी। वातावरण में श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। इससे पहले राम और रावण के युद्ध ने सभी को रोमांचित कर दिया।
श्रीधार्मिक रामलीला कमेटी की ओर से जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रही रामलीला में शनिवार की शाम को रावण वध लीला का मंचन हुआ। जिसमें दोनों सेनाएं मैदान में उतर आईं। राम और रावण के बीच भयंकर युद्ध होता है। विभीषण के कहने पर प्रभु श्रीराम ने रावण की नाभि में बाण छोड़कर बुराई का अंत कर दिया। इसके बाद पुतला दहन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम निधि त्यागी व एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने संयुक्त रूप से अग्निबाण छोड़कर रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल भी रहे। इससे पहले एडीएम बृजेश त्रिपाठी और एएसपी राजीव कुमार ने कुंभकरण के पुतले का दहन किया।
विज्ञापन

वहीं, सीओ सिटी अरुण कुमार और एसडीएम सदर सुधीर कुमार ने अग्निबाण छोड़कर मेघनाद के पुतलों का दहन किया। पुतलों के धू-धूकर जलते ही चारों तरफ श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। इससे पहले भगवान राम द्वारा रावण के दस सिर काटे गए, जिसको मैदान में दस गुब्बारे (आग वाले) उड़ाकर प्रदर्शित किया गया। रावण दहन के साथ ही बुराई का अंत हुआ और अच्छाई की विजय पताका फहराई गई। आकर्षक व मनमोहक आतिशबाजी का प्रदर्शन कमेटी के पदाधिकारियों ने किया। इसके बाद श्री दुर्गा सीनरी कला केंद्र मेरठ के कलाकारों ने सुंदर व मनमोहक प्रस्तुति देर रात तक दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर की नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शशि जैन ने की। इस दौरान कमेटी के संरक्षक रमेश कालू, रविराज सरन, अजय कुमार, विनोद गुप्ता, करुणेश गोयल, अध्यक्ष विशाल गोयल, शार्दुल अग्रवाल, कुंवर विनीत अग्रवाल, संजीव सैनी, प्रेम नारायण रघुवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम ढलते ही चला रेला
दशहरा मेला मैदान पर आयोजित रामलीला मेला शाम ढलते ही गुलजार हो उठा। शहर और आसपास के क्षेत्रों की महिला पुरुष और युवाओं की भीड़ उमड़ी रही। जहां दर्शकों ने रामलीला का आनंद लिया। वहीं, महिलाओं ने घर गृहस्थी के सामान की खरीदारी की। चाट पकौड़ी खाई। वहीं, बच्चों ने भी मेले का लुत्फ उठाते हुए खिलौने खरीदे। युवाओं ने भी मेले का आनंद उठाया। देररात तक मेले में लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
चाकचौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
दशहरा मैदान पर रावण पुतला दहन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मौजूद रहा। कड़े सुरक्षा के घेर में पुतलों का दहन हुआ। पुलिस प्रशासन ने मनचलों पर कड़ी नजर रखी। टीपी चौराहे से लेकर, गांधी मूर्ति और आजाद रोड पर कई जगह बैरिकेडिंग की। शांतिपूर्ण पुतला दहन होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। सीसीटीवी कैमरे की नजर में पूरा मेला रहा।

दूधिया रोशनी में जगमगा उठा रामलीला मैदान
दशहरा ग्राउंड पर चल रही रामलीला में प्रकाश व्यवस्था का उचित प्रबंध किया गया। दशहरा ग्राउंड से लेकर रास्ते पर बिजली की झालर और प्रकाश की व्यवस्था की गई। दूधिया रोशनी में रामलीला ग्राउंड जगमगा उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed