{"_id":"62f7f642bbbe3e2c4205d8f6","slug":"lord-laddu-gopal-s-chariot-is-getting-ready-with-paint-jpnagar-news-mbd437774159","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान लड्डू गोपाल का रथ हो रहा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान लड्डू गोपाल का रथ हो रहा तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राचीन रियासत वाला मंदिर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन निकलने वाली दर्शनीय, भव्य एवं ऐतिहासिक रामडोल शोभायात्रा 20 अगस्त को निकाली जा रही है। जिसमें भगवान लड्डू गोपाल का रथ रंग रोगन से तैयार किया जा रहा है।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी से अगले दिन नगर के मोहल्ला कोट स्थित रियासत वाला मंदिर से 20 अगस्त को निकलने वाली दर्शनीय, भव्य एवं ऐतिहासिक रामडोल शोभायात्रा के लिए भगवान लड्डू गोपाल का रथ रंग रोगन आदि से तैयार किया जा रहा है। शोभायात्रा वाले दिन नगर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण हो जाता है। प्रत्येक श्रद्धालु शोभायात्रा में भगवान लड्डू गोपाल के दर्शन कर एवं प्रसाद आदि चढ़ाकर धार्मिक लाभ उठाते है। इस वर्ष यह 115वीं दर्शनीय, पारंपरिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सबसे पीछे भगवान लड्डू गोपाल का रथ लगा होता है जो कि सर्वाधिक आकर्षण और आस्था का केंद्र रहता है। सभी कृष्ण भक्त उसे अपने हाथों से खींचकर नंगे पैर शोभायात्रा में चलते हैं। श्री धार्मिक रामडोल कमेटी के अध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा ने बताया कि गत दो वर्षों से कोविड संक्रमण के कारण शोभायात्रा नहीं निकाली जा सकी थी। इस वर्ष यह शोभायात्रा पारंपरिक, भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से निकाली जाएगी। शोभायात्रा में दर्शनीय और आस्था का मुख्य आकर्षण केंद्र भगवान लड्डू गोपाल का रथ ही होता है । जिसकी रंग रोगन आदि कराके सजावट कराई जा रही है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कमेटी के पदाधिकारियों के साथ शोभायात्रा के मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।