{"_id":"612be3b28ebc3e6ee2352d6a","slug":"loot-with-teenager-jpnagar-news-mbd4008697122","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण, नगदी-जेवर भी लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण, नगदी-जेवर भी लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। मोहल्ले में रहने वाला शादीशुदा व्यक्ति ने तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण कर लिया। घर में रखे नगदी और जेवर भी लूट ले गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। किशोरी की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई है।
यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में मजदूर का परिवार रहता है। आरोप के मुताबिक पड़ोस में रहने वाला शादीशुदा व्यक्ति उनकी नाबालिग बेटी पर बुरी नजर रखता था। वह बार-बार बेटी का अपहरण करने की धमकी देता था। आरोपी 27 अगस्त की रात आरोपी दीवार फांद कर घर में घुस आया और किशोरी की कनपटी पर तमंचे लगाकर बंधक बना लिया। अलमारी में रखे एक लाख रुपये और सोने-चांदी की जेवरात भी लूट लिए और किशोरी का अपहरण कर फरार हो गया। परिजनों की आंख खुलने पर देखा कि किशोरी घर से लापता थी और अलमारी खुली पड़ी थी। किशोरी की मां ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।
इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी अरशद के खिलाफ किशोरी के अपहरण व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।