फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   loot in under custruction mall

निर्माणाधीन मॉल से पांच लाख का सरिया लूटा

Sun, 26 Mar 2017 12:03 AM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
loot in under custruction mall
लूट - फोटो : amar ujala
थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मॉल में देर रात पहुंचे बदमाशों ने हथियारों के बल पर गार्ड, गनमैन, व लेबर को कमरे में बंद कर दिया। उनकी बंदूक और कारतूस छीन लिए। इसके बाद पांच लाख का सरिया लूट ले गए। घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। थाना पुलिस के अलावा पुलिस क्षेत्राधिकारी धनौरा मौके पर पहुंचे। घटना के बारे में जानकारी कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


दिल्ली निवासी संजय गुप्ता का रजबपुर थाना क्षेत्र में झनकपुरी के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे मॉल बन रहा है। गजरौला थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी विपिन गार्ड है व हरपाल गनमैन, जबकि इलाहाबाद के निनुरा गांव निवासी मलखान लेबर में काम करता है। शुक्रवार की रात 11 बजे गनमैन व लेबर का मलखान मॉल में ही थे।
विज्ञापन


इसी दौरान पैदल ही हथियारबंद बदमाश निर्माणाधीन मॉल में आ धमके। अचानक आए बदमाशों ने गनमैन हरपाल को कब्जे में कर उसकी बंदूक छीन ली तथा 22 कारतूस भी छीन लिए। इसके बाद गनमैन हरपाल, गार्ड विपिन व लेबर के मलखान को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने मॉल से पांच लाख का सरिया लूट लिया। तकरीबन तीन घंटे तक बदमाश निर्माणाधीन मॉल में रहे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पुलिस को सूचना दी। लूट की खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई।

थाना प्रभारी अजित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी की। पता लगते ही सीओ धनौरा इंस्पेक्टर सिंह भी पहुंच गए। सीओ व थाना प्रभारी ने गार्ड, गनमैन व लेबर के मलखान से बदमाशों के बारे में जानकारी करने के साथ ही जांच पड़ताल की। 


किस वाहन से ले गए सरिया
निर्माणाधीन मॉल में शुक्रवार की रात हथियार बंद बदमाशों ने लेबर, गार्ड, गनमैन को बंधक बनाकर पांच लाख रुपये का सरिया लूट लिया। बदमाश सरिया किस वाहन में ले गए, यह पता नहीं चल पाया। बंधक बनाए गए हरपाल, विपिन मलखान का कहना है कि उनको कमरे में बंद कर दिया था। उनको आवाज आ रही थी। किस वाहन में सरिया लाद ले गए, यह उनकी जानकारी में नहीं है।


थाना प्रभारी अजित कुमार सिंह ने कहा तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कई एंगेल्स पर काम कर रही है। घटना में तीनों के शामिल होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed