{"_id":"5e4440b48ebc3ee5ac312f87","slug":"loot-and-firing-one-arrested-hasanpur-news-mbd339677920","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में भागा एक और बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में भागा एक और बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को शराब सेल्समैन को लूटकर भाग रहे बदमाशों में से एक और बदमाश को वारदात में प्रयुक्त की गई स्कॉर्पियो कार के साथ गजरौला तिराहे से पुलिस ने पकड़ लिया है। उसके पास से कुछ नगदी और एक तमंचा बरामद किया गया है।
नगर निवासी संदीप रस्तोगी की देशी शराब की दुकान अमरोहा के लकड़ा चुंगी पर स्थित है। मंगलवार को शराब की दुकान पर काम करने वाला सेल्समैन लोकेंदर बाइक लेकर हसनपुर आ रहा था। रजोहा के पास पीछे से आई स्कॉर्पियो ने टक्कर मारकर लोकेंद्र को बाइक समेत गिरा दिया था और बदमाशों ने हथियारों का भय दिखाते हुए करीब 79 हजार की नकदी लूट ली थी। शाम के समय भीमा ठीकरी के जंगल में पुलिस से मुठभेड़ के दौरान बदमाश अरुण निवासी तेलीपुरा थाना अमरोहा देहात को पकड़ लिया था। उसकी टांग में गोली लग गई थी। मुठभेड़ में दरोगा जितेंद्र सिंह को भी गोली लगी थी। वहीं, फरार बदमाशों की खोजबीन में पुलिस लगी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह को गजरौला तिराहे पर मुठभेड़ के दौरान मौके से भागे बदमाश आफताब उर्फ तेंदुआ निवासी गांव रसूलपुर हमीर डीगरपुर थाना मैनाठेर मुरादाबाद को स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ पकड़ लिया है। उससे 10 हजार की नगदी और तमंचा भी बरामद किया गया है। बताया कि बरामद की गई गाड़ी वही है जो लूट की घटना में प्रयुक्त हुई थी। आफताब ने पूछताछ में तीन अन्य बदमाशों के घटना में शामिल होने की बात भी की है। मौके से रसूलपुर हमीर डूंगरपुर का ही रहने वाला शहजाद और जीतू सैनी निवासी कैलसा बॉर्डर थाना अमरोहा देहात के अलावा एक बदमाश और शामिल है। जिसे जीतू और शहजाद ही जानते हैं।
शराब की दुकान से पीछे लगे थे बदमाश
हसनपुर। बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़े मुठभेड़ के दौरान भागे बदमाश आफताब ने पूछताछ में बताया कि सेल्समैन को लूटने के लिए बदमाश शराब की दुकान के पास से ही उसके पीछे लग गए थे। हसनपुर थाना क्षेत्र में रजोहा के नजदीक लूट की वारदात को अंजाम दिया। कोतवाल आरपी शर्मा ने बताया कि आफताब पर अमरोहा में मारपीट और धोखाधड़ी के चार मुकदमे चल रहे हैं।