{"_id":"5797c3344f1c1b3a3721e121","slug":"loot-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने कास्मेटिक व्यापारी से ढाई लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने कास्मेटिक व्यापारी से ढाई लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 27 Jul 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के मोहल्ला शाही चबूतरा में लूट की जानकारी देता पीड़ित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात दुकान बंद कर घर जा रहे कास्मेटिक सामान के थोक व्यापारी से रास्ते में मिले तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर ढाई लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी देते हुए जमकर पिटाई की।
पर्स, मोबाइल और रुपयों रखा बैग लूटकर फरार हो गए। रात में ही व्यापारी कोतवाली पहुंचा, आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई की बजाय फटकार कर भगा दिया। सुबह परिजनों संग पहुंचे व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
शहर के शाही चबूतरा मोहल्ला निवासी सिराजुद्दीन कॉस्मेटिक सामान के थोक व्यापारी हैं। शफातपोता मोहल्ले में इनकी दुकान है। सोमवार की रात साढ़े 12 बजे दुकान बंद कर घर जा रहे थे। कटरा बख्तावर सिंह मोहल्ला स्थित अपनी गैराज में व्यापारी ने अपनी स्कूटी खड़ी कर दी। यहां से पैदल जा रहे थे। कुछ ही दूर पहुंचे थे कि रास्ते में पैदल खड़े तीन युवक मिल गए। तीनों बदमाशों ने व्यापारी को दबोच लिया।
विज्ञापन
एक ने सीने पर तमंचा लगा दिया तथा शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। दूूसरे ने गला दबा दिया। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी देते हुए बैग लूट लिया, इसमें ढाई लाख रुपये रखे हुए थे। मोबाइल, पर्स भी लूट लिया। व्यापारी के साथ बदमाशों ने जमकर मारपीट की।
वारदात के बाद व्यापारी कोतवाली पहुंचा। पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने व्यापारी को डांट फटकार कर भगा दिया। सुबह परिजनों संग व्यापारी कोतवाली पहुंचा। अपने साथ लूट की तहरीर पुलिस को दी।