फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Long queue of vehicles at Joya Toll Plaza

Amroha News: जोया टोल प्लाजा पर लगी वाहनों की लंबी कतार

Mon, 04 Nov 2024 03:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 04 Nov 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Long queue of vehicles at Joya Toll Plaza
रजबपुर (अमरोहा)। त्योहार की छुट्टियां बिताकर नौकरीपेशा लोग अपने कामकाज पर लौटना शुरू हो गए हैं। इसी के चलते सड़काें पर भीड़ भी बढ़ गई। साथ ही भाई दूज को लेकर भी सुबह से ही वाहनों की आवाजाही से नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही तथा वाहन रेंगकर गुजरे। ऐसे में टोल प्लाजा पर रेला उमड़ने से लंबी कतार लग गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति सामान्य कराया।
विज्ञापन

पंच त्योहार के साथ ही रविवार को त्योहारी सीजन भी रविवार को भाई दूज के साथ बीत गया। इसी के साथ नौकरी पेशा लोग भी अपने काम पर लौटना शुरू हो गए हैं। जिससे रजबपुर में नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर भी कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर काफी लंबी वाहनों की कतार लग गई। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अतरासी चौकी से पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर जाम पर किसी तरह से काबू पाया। जिसके बाद जाम की स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed